बिहार बोर्ड (BSEB) · Class 10 · जीवविज्ञान · 2022

जीवविज्ञान 2022 — पिछले वर्ष का पेपर (हल सहित)

Pathyacharya app डाउनलोड करें

प्रश्न और हल (76)

1. अमीबा में पोषण की प्रक्रिया को चित्र के साथ समझाएँ। (5 अंक)
uploaded image
2. किस प्रकार के श्वसन से अधिक ऊर्जा मुक्त होती है ? (1 अंक)

सही उत्तर: (A) वायवीय

  • (A) वायवीय
  • (B) अवायवीय
  • (C) (A) और (B) दोनों
  • (D) इनमें से कोई नहीं
3. जीवन की एक महत्त्वपूर्ण विशेषता है (1 अंक)

सही उत्तर: (A) अणु की गति

  • (A) अणु की गति
  • (B) वृद्धि
  • (C) संघ
  • (D) समन्वय
4. स्वपोषी पोषण होता है (1 अंक)

सही उत्तर: (D) (A) और (C) दोनों

  • (A) पौधों में
  • (B) कवक में
  • (C) कुछ प्रोटिस्टा और प्रोकैरियोट्स में
  • (D) (A) और (C) दोनों
5. ग्लाइकोलाइसिस होता है (1 अंक)

सही उत्तर: (B) कोशिका द्रव्य में

  • (A) माइटोकॉन्ड्रिया में
  • (B) कोशिका द्रव्य में
  • (C) गॉल्गी कम्प्लेक्स में
  • (D) क्लोरोप्लास्ट में
6. कौन-सा एन्जाइम वसा पर क्रिया करता है ? (1 अंक)

सही उत्तर: (D) लाइपेज

  • (A) एमाइलेज
  • (B) ट्रिप्सीन
  • (C) पेप्सीन
  • (D) लाइपेज
7. किस पौधे में रंध्र अनुपस्थित रहते हैं ? (1 अंक)

सही उत्तर: नागफनी

  • आम
  • हाइड्रिला
  • नागफनी
  • कनेर
8. रक्त में ऑक्सीजन का वाहक है (t) (1 अंक)

सही उत्तर: हीमोग्लोबिन

  • वसा
  • हॉर्मोन
  • हीमोग्लोबिन
  • कार्बोहाइड्रेट
9. ग्रहणी भाग है (1 अंक)

सही उत्तर: छोटी आँत का

  • बड़ी आँत का
  • छोटी आँत का
  • मुखगुहा का
  • आमाशय का
10. मानव गुर्दे का आकार होता है (1 अंक)

सही उत्तर: (C) सेम के बीज का आकार

  • (A) गोलाकार
  • (B) आयताकार
  • (C) सेम के बीज का आकार
  • (D) इनमें से कोई नहीं
11. पौधे के उत्सर्जी पदार्थ निम्न में से कौन है ? (1 अंक)

सही उत्तर: इनमें से सभी

  • रेजिन
  • गोंद
  • टेनिन
  • इनमें से सभी
12. मानव हृदय में कोष्ठों की संख्या कितनी है ? (1 अंक)

सही उत्तर: 4

  • 5
  • 2
  • 3
  • 4
13. पौधों में गैसों का आदान-प्रदान होता है (1 अंक)

सही उत्तर: रंध्र से

  • वातरंध्र से
  • रंध्र से
  • जड़ की सतह से
  • इनमें से सभी
14. किण्वन क्रिया पायी जाती है (1 अंक)

सही उत्तर: यीस्ट में

  • अमीबा में
  • यीस्ट में
  • हाइड्रा में
  • इनमें से कोई नहीं
15. प्रकाश संश्लेषण होता है (1 अंक)

सही उत्तर: दिन में

  • दिन में
  • रात में
  • दिन और रात दोनों में
  • इनमें से कोई नहीं
16. आयोडिन को निम्नलिखित में किस द्रव में घोलने से टिंक्चर आयोडीन बनता है ? (1 अंक)

सही उत्तर: एथिल ऐल्कोहॉल

  • क्लोरोफॉर्म
  • ईथर
  • कार्बन टेट्राक्लोराइड
  • एथिल ऐल्कोहॉल
17. एक वयस्क मनुष्य के कितने दाँत होते हैं ? (1 अंक)

सही उत्तर: 32

  • 30
  • 32
  • 34
  • 28
18. ट्रैकिया किस जीव का श्वसन अंग है ? (1 अंक)

सही उत्तर: कॉकरोच

  • हाइड्रा
  • स्टारफिश
  • कॉकरोच
  • पाइला
19. मृतोपजीवी का उदाहरण है (1 अंक)

सही उत्तर: गोबरछत्ता

  • अमीबा
  • गोबरछत्ता
  • उड़हुल
  • अमरबेल
20. गार्ड कोशिका की कौन-सी भित्ति मोटी होती है ? (1 अंक)

सही उत्तर: भीतरी

  • भीतरी
  • बाहरी
  • पार्श्व
  • इनमें से सभी
21. लैटेक्स सामान्यतः कहाँ पाया जाता है ? (1 अंक)

सही उत्तर: इनमें से सभी

  • पीपल में
  • पीला कनेर में
  • बरगद में
  • इनमें से सभी
22. मानव मूत्र में यूरिया की प्रतिशत मात्रा होती है (1 अंक)

सही उत्तर: 2%

  • 96%
  • 60%
  • 2%
  • इनमें से कोई नहीं
23. पौधे में प्रकाश संश्लेषण का स्थान है (1 अंक)

सही उत्तर: क्लोरोप्लास्ट

  • माइटोकॉन्ड्रिया
  • क्लोरोप्लास्ट
  • ल्यूकोप्लास्ट
  • इनमें से कोई नहीं
24. परिशेषिका हिस्सा है (1 अंक)

सही उत्तर: आहार नाल का

  • आहार नाल का
  • तंत्रिका तंत्र का
  • संवहन तंत्र का
  • जनन तंत्र का
25. रक्त का द्विगुण परिवहन क्या है? (2 अंक)
परिवहन को एक चक्र को पूरा करने में रक्त हृदय से होकर दो बार गुजरता है। इस प्रकार रक्त का परिवहन द्विगुण परिवहन कहलाता है। इसमें रक्त का अर्थ हृदय में भरना फिर उसका बाहर निकलना एक चक्र कहलाता है।
26. धमनी तथा शिरा में अंतर बताइए। (2 अंक)
धमनी और शिरा में अंतर पहचानने के लिए सबसे पहले आपको धमनी के कार्य को समझना होगा। धमनी वह रक्त नलिका होती है, जो शुद्ध रक्त को हृदय से लेकर विभिन्न अंगों तक पहुंचाती है। धमनी (Artery) में जो रक्त होता है, वह ऑक्सीजन युक्त माना जाता है। जो शरीर के कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए जरूरी माना जाता है। वहीं शिरा या कहें वेन्स (Vein) शरीर के अशुद्ध रक्त को दोबारा ह्रदय तक लेकर आती है, जहां इस लो ऑक्सीजन ब्लड की शुद्धि होती है। शिरा में मौजूद रक्त में ऑक्सीजन कम मात्रा में और कार्बन डाइऑक्साइड ज्यादा मात्रा में होती है। यह अशुद्ध रक्त शिरा के ज़रिए ह्रदय में वापस पहुंचाया जाता है, जिससे इसे साफ कर के दोबारा ऑक्सीजन युक्त ब्लड धमनी के जरिए शरीर में वापस भेजा जा सके।
27. किण्वन किस प्रकार का श्वसन है? यह कहाँ होता है? (2 अंक)
किण्वन (Fermentation) एक प्रकार का अवायवीय श्वसन है, जिसमें यीस्ट (Yeast) द्वारा पायरुवेट को एथेनॉल एवं कार्बन डाइऑक्साइड ( CO2) में परिवर्तित कर दिया जाता है। यह यीस्ट कोशिकाओं के द्वारा जाइमेज एंजाइम के स्त्राव के फलस्वरुप संपन्न होता है।
28. पौधों में भोजन का स्थानान्तरण कैसे होता है? (2 अंक)
पौधों में भोजन का स्थानान्तरण एक विशेष प्रक्रिया है जिसे 'स्थानान्तरण' (Translocation) कहते हैं। यह प्रक्रिया फ्लोएम (Phloem) नामक संवहन ऊतक के माध्यम से होती है।
29. रक्त के जमने में पट्टिकाणुओं (Platelets) की क्या भूमिका है? (2 अंक)
शरीर के कटे-फटे स्थान से पट्टिकाणुओं द्वारा थ्रोम्बोप्लास्टीन नामक प्रोटीन का स्राव होता है, जो रक्त प्लाज्मा में उपस्थित प्रोथ्राम्बिन को थ्रोम्बीन में बदल देता है। यह थ्रोम्बिन रक्त प्लाज्मा में उपस्थित घुलनशील प्रोटीन फाइब्रिनोजन को अघुलनशील फाइब्रिन में बदलकर RBC के साथ रक्त को थक्का बना लेता है, जिससे कटे-फटे स्थान से रक्त का निकलना बंद हो जाता है।
30. पौधों में गैसों का आदान-प्रदान कैसे होता है ? (2 अंक)
पत्तियों की निचली सतह पर सूक्ष्म धिद्र होते हैं, जिन्हें रंध्र छिद्र (Stomatal pore) कहा जाता है। इन रंध्र छिद्रों (Stomatal pores) के द्वारा पत्तियाँ हवा से कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित करती हैं। पत्तियों में गैस का आदान प्रदान इन्हीं रंध्र छिद्रों (Stomatal pores) के द्वारा होता है। पेड़ पौधों में गैसों का आदान प्रदान इन रंध्र छिद्रों (Stomatal pores) के अलावे तने, जड़ तथा पत्तियों की सतह से भी होता है।
31. न्यूरॉन क्या है? स्पष्ट आरेखी चित्र द्वारा न्यूरॉन को नामांकित करें। (5 अंक)
न्यूरॉन (तंत्रिका कोशिका)

परिभाषा:

न्यूरॉन, जिसे तंत्रिका कोशिका (nerve cell) भी कहा जाता है, तंत्रिका तंत्र (nervous system) की मूल संरचनात्मक और कार्यात्मक इकाई है। इसका मुख्य कार्य मस्तिष्क, मेरु रज्जु (spinal cord) और शरीर के बाकी हिस्सों के बीच विद्युत और रासायनिक संकेतों के रूप में सूचनाओं का संचार करना है। ये कोशिकाएँ शरीर में एक जटिल संचार नेटवर्क बनाती हैं।

न्यूरॉन की संरचना:

एक न्यूरॉन की संरचना को स्पष्ट रूप से समझने के लिए, हम इसे निम्नलिखित मुख्य भागों में विभाजित कर सकते हैं।
नीचे इन भागों का वर्णन दिया गया है, जो एक नामांकित आरेख के बराबर है:

1. कोशिका काय (Cell Body या Soma):

यह न्यूरॉन का मुख्य, तारे के आकार का हिस्सा होता है।
इसके केंद्र में एक बड़ा केंद्रक (Nucleus) होता है और इसके चारों ओर कोशिका द्रव्य (Cytoplasm) होता है, जिसमें माइटोकॉन्ड्रिया, गॉल्जी बॉडी और अन्य कोशिकांग पाए जाते हैं।
कोशिका काय न्यूरॉन के जीवन और चयापचय (metabolism) को नियंत्रित करता है।

2. डेंड्राइट्स (Dendrites या द्रुमिका):

ये कोशिका काय से निकलने वाली छोटी, पतली और शाखित संरचनाएँ होती हैं।
इनका मुख्य कार्य अन्य न्यूरॉन्स से संकेतों या आवेगों (nerve impulses) को प्राप्त करना और उन्हें कोशिका काय की ओर भेजना है।

3. एक्सॉन (Axon या तंत्रिकाक्ष):

यह कोशिका काय से निकलने वाला एक लंबा, एकल और बेलनाकार तंतु है।
इसका कार्य तंत्रिका आवेगों को कोशिका काय से दूर ले जाकर दूसरे न्यूरॉन, मांसपेशी या ग्रंथि तक पहुंचाना है।

माइलिन शीथ (Myelin Sheath):

कई न्यूरॉन्स का एक्सॉन एक वसायुक्त, सफेद इन्सुलेट परत से ढका होता है जिसे माइलिन शीथ कहते हैं। यह आवेगों के संचरण की गति को बहुत तेज कर देता है।
जिन न्यूरॉन्स में यह होता है, उन्हें माइलिनेटेड न्यूरॉन्स कहते हैं।

रैनवियर के नोड (Nodes of Ranvier):

माइलिन शीथ के बीच-बीच में कुछ खाली स्थान होते हैं, जहाँ माइलिन शीथ नहीं होती है।
इन स्थानों को रैनवियर के नोड कहते हैं।
तंत्रिका आवेग एक नोड से दूसरे नोड पर कूदकर आगे बढ़ता है, जिससे संचरण की गति बढ़ जाती है।

एक्सॉन टर्मिनल (Axon Terminal):

यह एक्सॉन का अंतिम सिरा होता है, जो कई छोटी शाखाओं में बंटा होता है।
प्रत्येक शाखा के सिरे पर एक घुंडी जैसी संरचना होती है जिसे सिनेप्टिक नॉब (Synaptic Knob) कहते हैं।
यहीं से एक न्यूरॉन से दूसरे न्यूरॉन में सूचना का संचार होता है।

सारांश (कार्यप्रणाली):

डेंड्राइट सिग्नल प्राप्त करता है -> सिग्नल कोशिका काय में जाता है -> कोशिका काय से सिग्नल एक्सॉन में जाता है -> एक्सॉन के माध्यम से सिग्नल तेजी से एक्सॉन टर्मिनल तक पहुंचता है -> एक्सॉन टर्मिनल से सिग्नल (न्यूरोट्रांसमीटर के रूप में) अगले न्यूरॉन के डेंड्राइट को प्रेषित होता है। यह प्रक्रिया लगातार चलती रहती है, जिससे शरीर में सूचनाओं का तेजी से आदान-प्रदान होता है। uploaded image
32. तंत्रिका तंत्र की संरचनात्मक एवं कार्यात्मक इकाई को कहते हैं (1 अंक)

सही उत्तर: (A) न्यूरॉन

  • (A) न्यूरॉन
  • (B) डेन्ड्राईट
  • (C) नेफ्रॉन
  • (D) साइटॉन
33. मस्तिष्क का कौन-सा भाग शरीर की स्थिति तथा संतुलन का अनुरक्षण करता है ? (1 अंक)

सही उत्तर: अनुमस्तिष्क

  • अग्रमस्तिष्क
  • अनुमस्तिष्क
  • मध्यमस्तिष्क
  • इनमें से सभी
34. कॉर्पस ल्यूटियम से स्त्रावित हॉर्मोन है (1 अंक)

सही उत्तर: (B) प्रोजेस्टेरॉन

  • (A) एंड्रोजेन
  • (B) प्रोजेस्टेरॉन
  • (C) एस्ट्रोजेन
  • (D) टेस्टोस्टेरोन
35. निम्न में किसे रासायनिक दूत कहा जाता है ? (1 अंक)

सही उत्तर: हॉर्मोन

  • पाचक रस
  • उद्दीपक
  • आवेग
  • हॉर्मोन
36. निम्न में से कौन हेटरोक्राइन ग्रंथि है ? (1 अंक)

सही उत्तर: वृषण

  • पिट्यूटरी ग्रंथि
  • यकृत
  • वृषण
  • थायराईड ग्रंथि
37. मस्तिष्क उत्तरदायी है (1 अंक)

सही उत्तर: इनमें से सभी

  • हृदय स्पंदन के लिए
  • शारीरिक संतुलन के लिए
  • सोचने के लिए
  • इनमें से सभी
38. न्यूरोट्रांसमीटर क्या है ? (2 अंक)
न्यूरोट्रांसमीटर वे रासायनिक पदार्थ होते हैं जो हमारे तंत्रिका तंत्र (Nervous System) में एक तंत्रिका कोशिका (न्यूरॉन) से दूसरी तंत्रिका कोशिका तक संकेतों को प्रसारित करने का कार्य करते हैं। इन्हें रासायनिक संदेशवाहक (Chemical Messengers) भी कहा जाता है।
39. पिट्यूटरी ग्रंथि को 'मास्टर ग्रंथि' क्यों कहा जाता है ? (2 अंक)
पिट्यूटरी ग्रंथि (पीयूष ग्रंथि) को 'मास्टर ग्रंथि' (Master Gland) कहा जाता है क्योंकि यह हमारे शरीर की अन्य कई महत्वपूर्ण अंतःस्रावी ग्रंथियों (endocrine glands) के कार्यों को नियंत्रित और समन्वित करती है। यह शरीर के हॉर्मोनल तंत्र में एक प्रमुख नियंत्रक के रूप में कार्य करती है।
40. प्रतिवर्ती क्रिया एवं प्रतिवर्ती चाप में क्या अंतर है ? (2 अंक)
प्रतिवर्ती क्रिया (Reflex Action)
यह किसी बाहरी या भीतरी उद्दीपन के प्रति मेरुरज्जु द्वारा की जाने वाली एक तीव्र, स्वचालित और अनैच्छिक प्रतिक्रिया है।

प्रतिवर्ती चाप (Reflex Arc)
यह वह तंत्रिका पथ है जिसके माध्यम से प्रतिवर्ती क्रिया के दौरान तंत्रिका आवेग (संकेत) यात्रा करते हैं।
41. पादप हार्मोन क्या है ? (2 अंक)
पादप हार्मोन-

पादप हार्मोन जिन्हें फाइटो हार्मोन भी कहते हैं,रसायन होते हैं जो पौधों के विकास को नियंत्रित करते है।
पादप हार्मोन सकेत अणु होते हैं और बहुत कम परिमाण में इनका उत्पादन पौधों मे ही होता है।
42. मानव में नर जनन ग्रंथि कहलाता है (1 अंक)

सही उत्तर: (A) वृषण

  • (A) वृषण
  • (B) अधिवृषण
  • (C) शुक्राशय
  • (D) शुक्र जनन नलिका
43. पौधों में जनन अंग कहाँ पाये जाते हैं ? (1 अंक)

सही उत्तर: पुष्प में

  • जड़ में
  • पुष्प में
  • तना में
  • फल में
44. निम्नलिखित में किसे बर्थ हॉर्मोन कहा जाता है ? (1 अंक)

सही उत्तर: ऑक्सीटोसिन

  • टाइरोसिन
  • ऑक्सीटोसिन
  • थाइरोट्रॉपिन
  • इंसुलिन
45. बीज विकसित होता है (1 अंक)

सही उत्तर: बीजांड से

  • परागकोष से
  • अंडाशय से
  • पुंकेसर से
  • बीजांड से
46. निम्नलिखित में कौन लैंगिक जनन संचारित रोग है ? (1 अंक)

सही उत्तर: (D) (B) और (C) दोनों

  • (A) आंत्र ज्वर
  • (B) सूजाक
  • (C) एड्स
  • (D) (B) और (C) दोनों
47. किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन का कारण है (1 अंक)

सही उत्तर: (D) (A) और (B) दोनों

  • (A) टेस्टोस्टेरोन
  • (B) एस्ट्रोजेन
  • (C) थायरॉक्सीन
  • (D) (A) और (B) दोनों
48. यौन परिपक्वता की अवधि को कहते हैं (1 अंक)

सही उत्तर: (A) किशोरावस्था

  • (A) किशोरावस्था
  • (B) यौवनारंभ
  • (C) वृद्धि
  • (D) इनमें से कोई नहीं
49. निम्नलिखित में कौन पुरुष हॉर्मोन है ? (1 अंक)

सही उत्तर: टेस्टोस्टेरॉन

  • एड्रिनैलिन
  • इस्ट्रोजेन
  • टेस्टोस्टेरॉन
  • इन्सुलिन
50. पूर्ण विकसित अंडाशय कहलाता है (1 अंक)

सही उत्तर: फल

  • बीजांड
  • बीज
  • फल
  • इनमें से कोई नहीं
51. भ्रूण का विकास होता है (1 अंक)

सही उत्तर: गर्भाशय में

  • अंडाशय में
  • योनि में
  • गर्भाशय में
  • फैलोपियन ट्यूब में
52. एक प्ररूपी पुष्प के सहायक अंगों का वर्णन करें। (2 अंक)
एक प्ररूपी (typical) पुष्प के चार मुख्य भाग होते हैं जो चक्रों (whorls) में व्यवस्थित होते हैं।

ये हैं -
बाह्यदलपुंज (Calyx), दलपुंज (Corolla), पुमंग (Androecium) और जायांग (Gynoecium)।
53. कायिक जनन क्या है? (2 अंक)
कायिक जनन (vegetative reproduction) :
इस जनन में पादप के कायिक भागों द्वारा नए पादप का निर्माण होता है।
वह प्रक्रिया जिसके अंतर्गत पादप शरीर का कोई भाग पृथक होकर , नए स्वतंत्र पादप के रूप में पुनर्जनन या विकसित होता है , कायिक जनन कहलाती है।
54. गर्भनिरोधन की विभिन्न विधियाँ कौन-सी हैं? (2 अंक)
गर्भनिरोधन की विभिन्न विधियाँ

1. प्राकृतिक विधि (Natural Method):

a. आवधिक संयम
b. बाह्य स्खलन

2. रोध विधि / यांत्रिक विधि (Barrier Method):

a. कंडोम
b. डायाफ्राम तथा गर्भाशय ग्रीवा टोपी (Diaphragm and Cervical Cap)

3. रासायनिक विधि (Chemical Method):

a. गर्भनिरोधक गोलियाँ
b. शुक्राणुनाशक क्रीम

4. अंतर्गर्भाशयी गर्भनिरोधक युक्तियाँ (Intra-Uterine Contraceptive Devices - IUCDs):

a. कॉपर-टी (Copper-T)

शल्य क्रिया विधि (Surgical Method):

यह गर्भनिरोधन की एक स्थायी विधि है और इसे 'नसबंदी' भी कहते हैं।
1. पुरुष नसबंदी (Vasectomy)
2. महिला नसबंदी (Tubectomy)
55. परागण क्या है ? (2 अंक)
परागण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा एक पौधे के परागकोश (Anther) से परागकण (Pollen grains) निकलकर उसी पौधे के या किसी अन्य पौधे के फूल के वर्तिकाग्र (Stigma) तक पहुँचते हैं।
56. पर-परागण की परिभाषा दें। (2 अंक)
जब एक पुष्प के परागकोष (Anther) से परागकण (Pollen grains) निकलकर, उसी प्रजाति के किसी दूसरे पौधे पर स्थित पुष्प के वर्तिकाग्र (Stigma) पर पहुँचते हैं, तो इस प्रक्रिया को पर-परागण (Cross-Pollination) कहते हैं।
57. अपरा (प्लेसेंटा) क्या है ? (2 अंक)
अपरा (प्लेसेंटा) एक विशेष ऊतकीय संरचना है जिसके द्वारा गर्भाशय में स्थित भ्रूण के शरीर में माता के रक्त से पोषण पहुँचता रहता है और जिससे भ्रूण में उत्पन्न अपशिष्ट पदार्थ माता के रक्त में चले जाते हैं।
यह एक अस्थायी अंग है जो केवल गर्भावस्था के दौरान विकसित होता है।
58. विभिन्नता क्या है ? जननिक विभिन्नता एवं कायिक विभिन्नता का वर्णन करें। (5 अंक)
विभिन्नता का अर्थ है किसी वस्तु, समूह या परिस्थिति में मौजूद विविधता या विविधता की स्थिति। यह जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जैसे जीव जन्तु, पौधे, मानव समाज, संस्कृतियाँ आदि। यह विविधता प्राकृतिक और मानवीय दोनों हो सकती है। अब हम जननिक विभिन्नता (Genetic Variation) और कायिक विभिन्नता (Somatic or Morphological Variation) का विवरण करते हैं: 1. जननिक विभिन्नता (Genetic Variation) यह जीन्स या जेनेटिक सामग्री में मौजूद विविधता है। यह प्राकृतिक चयन, अनुवांशिक बदलाव, जीन डाइवर्जेंस आदि के कारण उत्पन्न होती है। यह आनुवंशिक संरचना में परिवर्तन के कारण होती है, जो अगली पीढ़ी तक जाती है। उदाहरण: विभिन्न प्रजातियों के मानव, जानवर या पौधे में जीन की भिन्नता। 2. कायिक विभिन्नता (Somatic or Morphological Variation) यह शरीर की बनावट, रूप-रंग, आकार, भीतर और बाहर के भेदभाव को दर्शाता है। यह मुख्य रूप से जीव के शरीर के आकार, रंग, संरचना आदि में भिन्नता है। यह पर्यावरणीय प्रभाव, पोषण, जीवन शैली और अनुवांशिकता दोनों के कारण हो सकती है। उदाहरण: मानव में ऊंचाई में भिन्नता, बालों का रंग, आँखों का रंग आदि।
59. मेंडेल ने अपने आनुवंशिकी प्रयोग हेतु किस पौधे का उपयोग किया था ? (1 अंक)

सही उत्तर: (C) मटर

  • (A) गुलाब
  • (B) आम
  • (C) मटर
  • (D) आलू
60. जीवों की उत्पत्ति के पहले पृथ्वी पर निम्नलिखित में क्या नहीं था ? (1 अंक)

सही उत्तर: O₂

  • CO₂
  • NO₂
  • O₂
  • इनमें से सभी
61. मानव का उद्भव स्थान है (1 अंक)

सही उत्तर: (C) अफ्रीका

  • (A) भारत
  • (B) चीन
  • (C) अफ्रीका
  • (D) अमेरिका
62. एक स्त्री में कौन-से लिंग गुणसूत्र मिलते हैं ? (1 अंक)

सही उत्तर: XX

  • XY
  • XX
  • XXX
  • XXY
63. "The Origin of Species' नामक पुस्तक किसने लिखी है ? (1 अंक)

सही उत्तर: डार्विन ने

  • ऑपेरिन ने
  • डार्विन ने
  • लामार्क ने
  • इनमें से कोई नहीं
64. आहार श्रृंखला क्या है? इसे एक उदाहरण द्वारा समझाएँ। (5 अंक)
आहार श्रृंखला (Food Chain) किसी भी पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) में, ऊर्जा का प्रवाह एक जीव से दूसरे जीव में होता है। जीवों की इस श्रृंखला को जिसमें खाने और खाए जाने की प्रक्रिया द्वारा ऊर्जा का स्थानांतरण होता है, आहार श्रृंखला या खाद्य श्रृंखला कहते हैं। सरल शब्दों में, यह एक सूची है कि 'कौन किसे खाता है'। आहार श्रृंखला यह दर्शाती है कि कैसे ऊर्जा उत्पादकों से उपभोक्ताओं तक प्रवाहित होती है। आहार श्रृंखला के चरण (पोषी स्तर): उत्पादक (Producers): ये वे जीव होते हैं जो अपना भोजन स्वयं बनाते हैं, जैसे कि हरे पौधे। पौधे सूर्य के प्रकाश का उपयोग करके प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) की क्रिया द्वारा भोजन बनाते हैं। ये आहार श्रृंखला का आधार होते हैं। प्राथमिक उपभोक्ता (Primary Consumers): ये शाकाहारी (Herbivores) जीव होते हैं जो उत्पादकों (पौधों) को खाते हैं। जैसे- हिरण, टिड्डा, खरगोश आदि। द्वितीयक उपभोक्ता (Secondary Consumers): ये मांसाहारी (Carnivores) या सर्वाहारी (Omnivores) जीव होते हैं जो प्राथमिक उपभोक्ताओं को खाते हैं। जैसे- मेंढक, लोमड़ी आदि। तृतीयक उपभोक्ता (Tertiary Consumers): ये वे जीव होते हैं जो द्वितीयक उपभोक्ताओं को खाते हैं। जैसे- साँप, बाज आदि। उदाहरण द्वारा स्पष्टीकरण आइए हम एक घास के मैदान की आहार श्रृंखला का उदाहरण लेते हैं: घास → टिड्डा → मेंढक → साँप → बाज इस आहार श्रृंखला को चरण-दर-चरण समझते हैं: चरण 1: घास (उत्पादक) इस आहार श्रृंखला की शुरुआत घास से होती है। घास एक उत्पादक है क्योंकि यह सूर्य की ऊर्जा का उपयोग करके अपना भोजन स्वयं बनाती है। ऊर्जा का मूल स्रोत सूर्य है। चरण 2: टिड्डा (प्राथमिक उपभोक्ता) टिड्डा घास को खाता है। चूंकि टिड्डा सीधे उत्पादक को खा रहा है, इसलिए यह एक प्राथमिक उपभोक्ता और एक शाकाहारी जीव है। इस चरण में ऊर्जा घास से टिड्डे में स्थानांतरित होती है। चरण 3: मेंढक (द्वितीयक उपभोक्ता) मेंढक टिड्डे को अपना भोजन बनाता है। चूंकि मेंढक प्राथमिक उपभोक्ता को खा रहा है, इसलिए यह एक द्वितीयक उपभोक्ता और एक मांसाहारी जीव है। यहाँ ऊर्जा टिड्डे से मेंढक में प्रवाहित होती है। चरण 4: साँप (तृतीयक उपभोक्ता) साँप मेंढक को खाता है। साँप द्वितीयक उपभोक्ता को खा रहा है, इसलिए यह तृतीयक उपभोक्ता कहलाता है। ऊर्जा मेंढक से साँप में स्थानांतरित होती है। चरण 5: बाज (उच्च उपभोक्ता) अंत में, बाज साँप को खाता है। इस श्रृंखला में बाज सर्वोच्च स्तर का उपभोक्ता है। ऊर्जा साँप से बाज में स्थानांतरित होती है। इस प्रकार, यह उदाहरण स्पष्ट रूप से दिखाता है कि कैसे ऊर्जा एक जीव से दूसरे जीव में एक सीधी रेखा में प्रवाहित होती है, जिसे आहार श्रृंखला कहते हैं।
65. तालाब किस प्रकार का पारिस्थितिक तंत्र है ? (1 अंक)

सही उत्तर: कृत्रिम

  • कृत्रिम
  • प्राकृतिक
  • अजैविक
  • इनमें से कोई नहीं
66. निम्न में कौन पारिस्थितिक तंत्र में अधिकतम संख्या में मौजूद होते हैं ? (1 अंक)

सही उत्तर: उत्पादक

  • उत्पादक
  • शाकभक्षी
  • मांसभक्षी
  • सर्वभक्षक
67. पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का स्त्रोत है (1 अंक)

सही उत्तर: (B) सूर्य प्रकाश

  • (A) वर्षा जल
  • (B) सूर्य प्रकाश
  • (C) वायु
  • (D) मिट्टी
68. ओजोन परत का ह्रास मुख्यतः किसके द्वारा होता है ? (1 अंक)

सही उत्तर: (C) CFC

  • (A) प्रदूषण
  • (B) पीड़कनाशी
  • (C) CFC
  • (D) मिथेन
69. वायुमंडल में नाइट्रोजन की मात्रा है (1 अंक)

सही उत्तर: 78%

  • 20%
  • 50%
  • 78%
  • 0.3%
70. एक खाद्य श्रृंखला में, तीसरे पोषी स्तर पर हमेशा कौन रहता है ? (1 अंक)

सही उत्तर: मांसाहारी

  • शाकाहारी
  • मांसाहारी
  • अपघटक
  • उत्पादक
71. निम्न में से कौन-से समूहों में केवल जैव निम्नीकरणीय पदार्थ हैं ? (1 अंक)

सही उत्तर: घास, पुष्प तथा चमड़ा

  • घास, पुष्प तथा चमड़ा
  • घास, लकड़ी तथा प्लास्टिक
  • फलों के छिलके, केक तथा स्टील
  • केक, लकड़ी एवं शीशा
72. उत्पादक से आप क्या समझते हैं ? (2 अंक)
उत्पादक (Producer) वे जीव होते हैं जो स्वयं ऊर्जा प्राप्त कर अपने भोजन का निर्माण करते हैं। मुख्य रूप से पौधे, शैवाल आदि प्रकाश संश्लेषण कर भोजन बनाते हैं। ये जीव अपने पर्यावरण में ऊर्जा का प्रारंभिक स्रोत होते हैं।
73. BS-IV का सम्बन्ध है (1 अंक)

सही उत्तर: वायु प्रदूषण. से

  • मृदा प्रदूषण से
  • ध्वनि प्रदूषण से
  • वायु प्रदूषण. से
  • जल प्रदूषण से
74. नरौरा नाभिकीय विद्युत संयंत्र किस राज्य में स्थित है ? (1 अंक)

सही उत्तर: उत्तर प्रदेश

  • राजस्थान
  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
75. टिहरी बाँध निर्माण का उद्देश्य क्या था ? (1 अंक)

सही उत्तर: इनमें से सभी

  • जल आपूर्ति
  • भूमि सिंचाई
  • बिजली उत्पादन
  • इनमें से सभी
76. भूमिगत जल के किन्हीं दो लाभों का उल्लेख करें। (2 अंक)
1. पीने के पानी का सुरक्षित स्रोत
2. सिंचाई और कृषि के लिए विश्वसनीय स्रोत
और PYQ + solutions — App खोलें