बिहार बोर्ड (BSEB) · Class 10 · रसायन विज्ञान · 2023

रसायन विज्ञान 2023 — पिछले वर्ष का पेपर (हल सहित)

Pathyacharya app डाउनलोड करें

प्रश्न और हल (72)

1. रासायनिक समीकरण क्या है ? निम्नांकित समीकरण से कौन-सी सूचनाएँ प्राप्त होती है ? (5 अंक)
रासायनिक समीकरण (Chemical Equation)

एक रासायनिक समीकरण किसी रासायनिक अभिक्रिया का संक्षिप्त और प्रतीकात्मक निरूपण है। इसमें अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थों (अभिकारक) और अभिक्रिया के फलस्वरूप बनने वाले नए पदार्थों (उत्पाद) को उनके प्रतीकों और सूत्रों के रूप में दर्शाया जाता है। अभिकारकों को बाईं ओर (LHS) और उत्पादों को दाईं ओर (RHS) लिखा जाता है, जिनके बीच एक तीर का निशान (→) होता है जो अभिक्रिया की दिशा को इंगित करता है।

समीकरण से प्राप्त होने वाली सूचनाएँ
समीकरण:
इस रासायनिक समीकरण से हमें निम्नलिखित महत्वपूर्ण सूचनाएँ प्राप्त होती हैं:

1. अभिकारक और उत्पाद:
अभिकारक (Reactants): हाइड्रोजन गैस और ऑक्सीजन गैस अभिकारक हैं।
उत्पाद (Product): जल उत्पाद है।

2. पदार्थों की भौतिक अवस्था:
का अर्थ है गैस (gas)। यहाँ और गैसीय अवस्था में हैं।
का अर्थ है द्रव (liquid)। यहाँ द्रव अवस्था में है।
अन्य प्रतीक: ठोस (solid) के लिए और जलीय विलयन (aqueous solution) के लिए उपयोग होता है।

3. अणुओं और मोलों का अनुपात:
यहाँ, हाइड्रोजन के 2 अणु, ऑक्सीजन के 1 अणु के साथ अभिक्रिया करके जल के 2 अणु बनाते हैं।
इसे मोल के संदर्भ में भी पढ़ सकते हैं: 2 मोल हाइड्रोजन गैस, 1 मोल ऑक्सीजन गैस के साथ अभिक्रिया करके 2 मोल जल का निर्माण करती है।

4. द्रव्यमान का अनुपात (द्रव्यमान संरक्षण):
अभिकारकों का कुल द्रव्यमान:
कुल द्रव्यमान = ग्राम।
उत्पाद का कुल द्रव्यमान: ग्राम।

अतः, अभिकारकों का कुल द्रव्यमान (36 ग्राम) = उत्पाद का कुल द्रव्यमान (36 ग्राम)।
2. Fe₂O₃ + 2Al → Al₂O₃ + 2Fe निम्नलिखित में से किस प्रकार की अभिक्रिया है ? (1 अंक)

सही उत्तर: (C) विस्थापन

  • (A) संयोजन
  • (B) विघटन
  • (C) विस्थापन
  • (D) द्विविस्थापन
3. दूध से दही बनने में निम्नांकित में से कौन-सी अभिक्रिया होती है ? (1 अंक)

सही उत्तर: किण्वन

  • अपघटन
  • किण्वन
  • उत्सर्जन
  • प्रकाश संश्लेषण
4. अभिक्रिया, जिसमें आयमों का आदान-प्रदान होता है, कहलाती है (1 अंक)

सही उत्तर: द्विविस्थापन

  • विस्थापन
  • द्विविस्थापन
  • संयोजन
  • अवक्षेपण
5. निम्नलिखित में से कौन समीकरण संतुलित नहीं है ? (1 अंक)

सही उत्तर: $Pb(NO_3)_2 \rightarrow PbO + NO_2 + O_2$

  • $2H_2 + O_2 \rightarrow 2H_2O$
  • $2KClO_3 \rightarrow 2KCl + 3O_2$
  • $H_2 + Cl_2 \rightarrow 2HCl$
  • $Pb(NO_3)_2 \rightarrow PbO + NO_2 + O_2$
6. उपचयन में निम्नलिखित में से क्या होता है ? (1 अंक)

सही उत्तर: (D) इनमें से सभी

  • (A) हाइड्रोजन का वियोग
  • (B) इलेक्ट्रॉन का त्याग
  • (C) ऑक्सीजन का योग
  • (D) इनमें से सभी
7. जल के वैद्युत अपघटन में कैथोड पर कौन-सी गैस मुक्त होती है ? (1 अंक)

सही उत्तर: (B) हाइड्रोजन

  • (A) ओजोन
  • (B) हाइड्रोजन
  • (C) ऑक्सीजन
  • (D) इनमें से कोई नहीं
8. अपघटन (वियोजन) अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं ? (2 अंक)
अपघटन या वियोजन अभिक्रिया एक प्रकार की रासायनिक अभिक्रिया है जिसमें कोई एक यौगिक (अभिकारक) टूटकर दो या दो से अधिक सरल पदार्थों (उत्पादों) का निर्माण करता है।
सामान्य रूप:


रासायनिक समीकरण:


इस अभिक्रिया में, एकल अभिकारक कैल्शियम कार्बोनेट ऊष्मा पाकर दो छोटे उत्पादों, कैल्शियम ऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड, में विघटित हो रहा है, अतः यह एक अपघटन अभिक्रिया का उदाहरण है।
9. भोजन को दुर्गंधित होने से रोकने के लिए क्या-क्या उपाय किया जा सकते हैं ? (2 अंक)
भोजन को दुर्गंधित होने से बचाने की प्रक्रिया को 'विकृतगंधिता' (Rancidity) को रोकना कहते हैं।

1. प्रतिऑक्सीकारकों (Antioxidants) का उपयोग: खाद्य पदार्थों में ऐसे पदार्थ मिलाए जाते हैं जो ऑक्सीकरण की प्रक्रिया को रोकते हैं। ये पदार्थ भोजन की जगह खुद ऑक्सीजन से क्रिया कर लेते हैं। उदाहरण के लिए, चिप्स के पैकेट में BHA (ब्यूटाइलेटेड हाइड्रॉक्सीएनिसोल) और BHT (ब्यूटाइलेटेड हाइड्रॉक्सीटोल्यूइन) जैसे प्रतिऑक्सीकारक मिलाए जाते हैं।

2. वायुरोधी बर्तनों में रखना: जब भोजन को वायुरोधी (Airtight) डिब्बों में रखा जाता है, तो उसका हवा (ऑक्सीजन) से संपर्क टूट जाता है। ऑक्सीजन के बिना, ऑक्सीकरण की प्रक्रिया बहुत धीमी हो जाती है।
10. निम्नलिखित अभिक्रियाओं में उपचयित तथा अपचयित होने वाले पदार्थों की पहचान कौजिए।<br> (i) 4Na (s) + O₂ (g) → 2Na₂O (s)<br> (ii) CuO (s) + H₂ (g) → Cu (s) + H₂O (l) (2 अंक)
(i) 4Na (s) + O₂ (g) → 2Na₂O (s)

सोडियम () उपचयित हो रहा है, और ऑक्सीजन () अपचयित हो रही है।
उपचयित पदार्थ:
अपचयित पदार्थ:

(ii) CuO (s) + H₂ (g) → Cu (s) + H₂O (l)

कॉपर ऑक्साइड () अपचयित हो रहा है।
हाइड्रोजन () उपचयित हो रहा है।
उपचयित पदार्थ:
अपचयित पदार्थ:
11. $CaOCl_2$ का प्रचलित (साधारण) नाम क्या है ? (1 अंक)

सही उत्तर: (C) विरंजक चूर्ण

  • (A) कैल्सियम क्लोरो ऑक्साइड
  • (B) कैल्सियम ऑक्सी ऑक्साइड
  • (C) विरंजक चूर्ण
  • (D) कैल्सियम क्लोराइड
12. आयोडीनयुक्त नमक है (1 अंक)

सही उत्तर: (C) (A) और (B) दोनों

  • (A) $NaCl + KIO_3$
  • (B) $NaCl + KI$
  • (C) (A) और (B) दोनों
  • (D) इनमें से कोई नहीं
13. कोई विलयन लाल लिटमस को नीला कर देता है। इस विलयन का pH मान होगा (1 अंक)

सही उत्तर: (B) 7 से अधिक

  • (A) 7
  • (B) 7 से अधिक
  • (C) 7 से कम
  • (D) इनमें से कोई नहीं
14. निम्नांकित में से कौन प्रबल क्षारक है ? (1 अंक)

सही उत्तर: $NaOH$

  • $NaOH$
  • $Cu(OH)_2$
  • $NH_4OH$
  • $Mg(OH)_2$
15. शुष्क बर्फ का रासायनिक सूत्र क्या है ? (1 अंक)

सही उत्तर: $CO_2$

  • $CO$
  • $CO_2$
  • $H_2O$
  • $H_2O_2$
16. किसी भी उदासीन विलयन का pH मान होता है (1 अंक)

सही उत्तर: 7

  • 0
  • 4
  • 7
  • 14
17. निम्नांकित में से प्राकृतिक सूचक कौन है ? (1 अंक)

सही उत्तर: हल्दी

  • फेनॉल्फ्थैलीन
  • हल्दी
  • मेथिल ऑरेंज
  • इनमें से कोई नहीं
18. धोबिया सोडा का रासायनिक सूत्र क्या है ? (1 अंक)

सही उत्तर: $Na_2CO_3 . 10H_2O$

  • $Na_2CO_3 . 7H_2O$
  • $Na_2CO_3 . 5H_2O$
  • $Na_2CO_3 . 10H_2O$
  • $Na_2CO_3 . H_2O$
19. निम्नांकित में से कौन विजातीय यौगिक है ? (1 अंक)

सही उत्तर: प्लास्ट ऑफ पेरिस

  • खड़िया
  • चूना पत्थर
  • संगमरमर
  • प्लास्ट ऑफ पेरिस
20. निम्नांकित में से कौन सा आयन लाल लिटमस पत्र को नीला कर सकता है ? (1 अंक)

सही उत्तर: $OH^-$

  • $H^+$
  • $OH^-$
  • $O^{2-}$
  • इनमें से कोई नहीं
21. किस pH मान वाला विलयन सबसे अधिक क्षारकीय होगा ? (1 अंक)

सही उत्तर: (C) pH = 11

  • (A) pH = 5
  • (B) pH = 10
  • (C) pH = 11
  • (D) pH = 8
22. चूना जल का रासायनिक नाम है (1 अंक)

सही उत्तर: (B) कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड

  • (A) बुझा चुना
  • (B) कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड
  • (C) कली चुना
  • (D) कैल्सियम ऑक्साइड
23. निम्नांकित में सोडा ऐश का सूत्र कौन है ? (1 अंक)

सही उत्तर: (B) Na₂CO₃

  • (A) CaCl₂
  • (B) Na₂CO₃
  • (C) NaCl
  • (D) NaHCO₃
24. निम्नांकित में कौन ग्लोबर लवण का सूत्र है ? (1 अंक)

सही उत्तर: (A) Na₂SO₄·10H₂O

  • (A) Na₂SO₄·10H₂O
  • (B) Na₂SO₄·7H₂O
  • (C) Na₂SO₄·5H₂O
  • (D) Na₂SO₄·2H₂O
25. निम्नांकित में संश्लेषित सूचक कौन है ? (1 अंक)

सही उत्तर: (C) मेथिल ऑरेंज

  • (A) हल्दी
  • (B) लाल पत्तागोभी
  • (C) मेथिल ऑरेंज
  • (D) लिटमस पत्र
26. अम्ल के जलीय विलयन में निम्नलिखित में से कौन उत्पन्न होता है ? (1 अंक)

सही उत्तर: (D) H₃O⁺ आयन

  • (A) OH आयन
  • (B) H⁺ आयन
  • (C) H₂O आयन
  • (D) H₃O⁺ आयन
27. निम्नांकित में कौन सबसे सबल अम्ल है ? (1 अंक)

सही उत्तर: (D) HI

  • (A) HF
  • (B) HCl
  • (C) HBr
  • (D) HI
28. शुद्ध जल का pH मान होता है (1 अंक)

सही उत्तर: (C) 7

  • (A) 0
  • (B) 5
  • (C) 7
  • (D) 14
29. निम्नलिखित में कौन-सा पदार्थ का जलीय विलयन नीले लिटमस पत्र को लाल कर देता है ? (1 अंक)

सही उत्तर: (A) अम्ल

  • (A) अम्ल
  • (B) भस्म
  • (C) लवण
  • (D) इनमें से कोई नहीं
30. धोबिया सोडा का रासायनिक सूत्र क्या है ? (1 अंक)

सही उत्तर: (B) Na₂CO₃.10H₂O

  • (A) NaHCO₃
  • (B) Na₂CO₃.10H₂O
  • (C) KNO₃
  • (D) CH₃COOH
31. जिप्सम का रासायनिक सूत्र है (1 अंक)

सही उत्तर: (D) CaSO₄·2H₂O

  • (A) FeSO₄·7H₂O
  • (B) CaSO₄·½H₂O
  • (C) CaSO₄·5H₂O
  • (D) CaSO₄·2H₂O
32. 10⁻³ M NaOH विलयन का pH मान ज्ञात करें। (2 अंक)
NaOH एक प्रबल क्षार है, जो पानी में पूरी तरह से विघटित होकर और आयन देता है।
इसलिए, 10⁻³ M NaOH विलयन में, हाइड्रॉक्साइड आयन की सांद्रता 10⁻³ M होगी।

की गणना करने के लिए, हम निम्नलिखित सूत्र का उपयोग करते हैं:

इसलिए, pOH = -log(10⁻³) = 3
अब, pH और pOH के बीच संबंध का उपयोग करके, हम pH की गणना कर सकते हैं:
pH + pOH = 14
इसलिए, pH = 14 - pOH = 14 - 3 = 11
इसलिए, 10⁻³ M NaOH विलयन का pH मान 11 है।
33. विरंजक चूर्ण क्या है? इसका रासायनिक नाम, सूत्र एवं उपयोग लिखें। (2 अंक)
विरंजक चूर्ण, जिसे ब्लीचिंग पाउडर भी कहा जाता है, का रासायनिक नाम कैल्शियम ऑक्सीक्लोराइड है और इसका रासायनिक सूत्र है। यह एक हल्के पीले रंग का पाउडर होता है जिसमें क्लोरीन की तेज गंध होती है। इसका उपयोग मुख्य रूप से विरंजन (ब्लीचिंग) और पानी को कीटाणुरहित करने के लिए किया जाता है।

रासायनिक नाम: कैल्शियम ऑक्सीक्लोराइड

रासायनिक सूत्र:

उपयोग:
1. विरंजन:
विरंजक चूर्ण का उपयोग कपड़ा उद्योग, कागज उद्योग और अन्य उद्योगों में कपड़ों, कागज की लुगदी और अन्य सामग्रियों को विरंजित करने के लिए किया जाता है।
2. पानी का कीटाणुरोधन:
इसका उपयोग पीने के पानी को कीटाणुरहित करने के लिए किया जाता है, जिससे यह हानिकारक जीवाणुओं से मुक्त हो जाता है।
34. धोबिया सोडा एवं बेकिंग सोडा में अंतर स्पष्ट करें। (2 अंक)
(i) धोबिया सोडा का उपयोग कपड़ा धोने में किया जाता है जबकि बेकिंग सोडा का उपयोग कपड़ा, कागज तथा चमड़ा उद्योगों में किया जाता है।

(ii) धोबिया सोडा से जल की कठोरता दूर की जाती है जब कि बेकिंग सोडा का उपयोग झाग्ने शामक में किया जाता है।

(iii) धोबिया सोडा का उपयोग काँच साबुन और कागज को उद्योग में होता है जबकि बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से पेट की अम्लता दूर होती है।
35. हाइड्रोजन आयन (H⁺) जल में किस रूप में विद्यमान रहते हैं ? (2 अंक)
हाइड्रोजन आयन स्वतंत्र रूप में नहीं रह सकते हैं, किंतु ये जल के अणुओं के साथ मिलकर रह सकते हैं। ये जल के अणुओं के साथ संयोग करके हाइड्रोनियम आयन बनाते हैं। इसलिए हाइड्रोजन आयन को सदैव (aq) या के रूप में व्यक्त किया जाता है।

36. जल की अनुपस्थिति में अम्ल का व्यवहार अम्लीय क्यों नहीं होता है ? (2 अंक)
जल की अनुपस्थिति में अम्ल अम्लीय व्यवहार नहीं दिखाते क्योंकि अम्ल को अम्लीय गुण प्रदर्शित करने के लिए हाइड्रोजन आयन उत्पन्न करने की आवश्यकता होती है, जो केवल जल की उपस्थिति में ही संभव है. जल की अनुपस्थिति में, अम्ल आयनित नहीं होते और इसलिए आयन उत्पन्न नहीं करते, जिससे उनका अम्लीय व्यवहार प्रदर्शित नहीं होता.
37. ऐल्कोहल और ग्लूकोस जैसे यौगिक जलीय विलयन में अम्लीय गुण क्यों प्रदर्शित नहीं करते हैं ? (2 अंक)
एल्कोहल और ग्लूकोज जैसे यौगिक जलीय विलयन में अम्लीय गुण इसलिए प्रदर्शित नहीं करते हैं क्योंकि वे पानी में घुलकर हाइड्रोजन आयन नहीं छोड़ते हैं. अम्लीय गुण प्रदर्शित करने के लिए, किसी पदार्थ को जलीय विलयन में आयन छोड़ने की क्षमता होनी चाहिए.
एल्कोहल और ग्लूकोज में हाइड्रोजन परमाणु मौजूद होते हैं, लेकिन वे OH समूह से बंधे होते हैं. यह बंधन इतना मजबूत होता है कि पानी में घुलकर ये यौगिक आसानी से आयन नहीं छोड़ पाते हैं. इसके विपरीत, और जैसे अम्ल पानी में घुलकर आसानी से आयन छोड़ते हैं, जिससे वे जलीय विलयन में अम्लीय गुण प्रदर्शित करते हैं.
38. अम्ल को तनुकृत करते समय अम्ल को जल में मिलाना चाहिए न कि जल को अम्ल में। क्यों ? (2 अंक)
जल में अम्ल के घुलने की क्रिया ऊष्माक्षेपी ( exothermic ) होती है । इसलिए जल में किसी सान्द्र अम्ल को सावधानीपूर्वक मिलाना चाहिए । अम्ल और जल को धीरे - धीरे हिलाते रहना चाहिए । ऐसा न करने पर अम्ल में जल मिलाने पर उत्पन्न ऊष्मा के कारण मिश्रण आसफुलित होकर बाहर आ जाता है । इससे स्थानीय ताप बढ़ जाता है तथा उपयोग किया जाने वाला काँच का पात्र टूट भी सकता है ।
39. लोहे का एक प्रमुख अयस्क का नाम एवं सूत्र लिखें। इस अयस्क का सांद्रण कैसे होता है ? (5 अंक)
लोहे का प्रमुख अयस्क और सूत्र:
नाम: हेमेटाइट (Hematite)
सूत्र: (फेरिक ऑक्साइड)

अयस्क सांद्रण की विधियाँ:
हेमेटाइट अयस्क से अशुद्धियों को दूर करने और सांद्रण प्राप्त करने के लिए कई विधियाँ उपयोग की जाती हैं:

1. चुंबकीय पृथक्करण (Magnetic Separation):
यह विधि अयस्क के चुंबकीय गुणों पर आधारित होती है। अयस्क को कुचलकर एक कन्वेयर बेल्ट पर रखा जाता है। यह बेल्ट एक चुंबकीय क्षेत्र से गुजरती है, जहाँ चुंबकीय कण (हेमेटाइट) आकर्षित होते हैं और गैर-चुंबकीय अशुद्धियों से अलग हो जाते हैं।

2. फ्रॉथ फ्लोटेशन (Froth Flotation) या फेन प्लावन:
इस विधि में, कुचले हुए अयस्क को पानी और कुछ विशेष रासायनिक पदार्थों के साथ मिलाया जाता है। इनके मिश्रण से एक झाग या फोम बनता है। अयस्क के कण फोम के साथ ऊपर आ जाते हैं, जबकि भारी अशुद्धियाँ नीचे बैठ जाती हैं।

3. गुरुत्वाकर्षण पृथक्करण (Gravity Separation):
इस विधि में अयस्क को पानी के साथ मिलाकर गुरुत्वाकर्षण का उपयोग किया जाता है। अयस्क और पानी के मिश्रण में, भारी हेमेटाइट के कण नीचे बैठ जाते हैं, जबकि हल्के कण ऊपर तैरते हैं।
40. मिश्रधातु जिसमें 90% Cu और 10% Sn है, उसका नाम है (1 अंक)

सही उत्तर: (D) काँसा

  • (A) सोल्डर
  • (B) पीतल
  • (C) जर्मन सिल्वर
  • (D) काँसा
41. बॉक्साइट निम्नांकित में से किस धातु का अयस्क है ? (1 अंक)

सही उत्तर: (C) Al

  • (A) Hg
  • (B) Fe
  • (C) Al
  • (D) Zn
42. धातुओं की क्रियाशीलता का सही क्रम है (1 अंक)

सही उत्तर: (D) Na > Mg > Zn > Cu

  • (A) Na > Zn > Mg > Cu
  • (B) Na > Mg > Cu > Zn
  • (C) Mg < Na < Zn < Cu
  • (D) Na > Mg > Zn > Cu
43. सबसे कठोर प्राकृतिक पदार्थ है (1 अंक)

सही उत्तर: हीरा

  • लोहा
  • सोना
  • चाँदी
  • हीरा
44. निम्नलिखित में से किस धातु से सोलर सेल बना होता है ? (1 अंक)

सही उत्तर: (B) सिलिकन

  • (A) सोना
  • (B) सिलिकन
  • (C) जस्ता
  • (D) प्लेटीनम
45. निम्नांकित में कौन-सी अधातु विद्युत का सुचालक है ? (1 अंक)

सही उत्तर: (B) ग्रेफाइट

  • (A) क्लोरीन
  • (B) ग्रेफाइट
  • (C) फॉस्फोरस
  • (D) सल्फर
46. सक्रियता श्रेणी में निम्नलिखित में कौन सबसे अधिक क्रियाशील धातु है ? (1 अंक)

सही उत्तर: (A) Na

  • (A) Na
  • (B) Cu
  • (C) Au
  • (D) Hg
47. शुद्ध सोना कितने कैरेट का होता है? (1 अंक)

सही उत्तर: (C) 24 कैरेट का

  • (A) 20 कैरेट का
  • (B) 22 कैरेट का
  • (C) 24 कैरेट का
  • (D) 26 कैरेट का
48. निम्नांकित में किस धातु को केरोसिन में डुबाकर रखते हैं ? (1 अंक)

सही उत्तर: (A) सोडियम

  • (A) सोडियम
  • (B) मैग्नेशियम
  • (C) टंग्सटन
  • (D) पारा
49. निम्नांकित में से कौन अधातु है ? (1 अंक)

सही उत्तर: (B) P

  • (A) Cu
  • (B) P
  • (C) Fe
  • (D) Ni
50. कैलामाइन निम्नांकित में से किस धातु का अयस्क है ? (1 अंक)

सही उत्तर: (A) Zn

  • (A) Zn
  • (B) Al
  • (C) Fe
  • (D) Hg
51. सोने से मिश्रधातु कैसे तैयार की जाती है ? (2 अंक)
सोने से मिश्र धातु में अन्य धातुओं के संयोजन की आवश्यकता होती है, तांबे से इसका लाल रंग प्राप्त होता है। चांदी और कभी-कभी जस्ता का उपयोग अतिरिक्त मजबूती प्रदान करने और रंग को पतला करने के लिए भी किया जाता है।
ये मिश्रधातुएँ सोने को चाँदी, ताँबा, निकल या जस्ता जैसी अन्य धातुओं के साथ मिलाकर बनाई जाती हैं। मिश्र धातु का चुनाव अंतिम वस्तु के वांछित रंग, मज़बूती और कीमत पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए, 18 कैरेट सोने में 75% सोना और 25% अन्य धातुएँ होती हैं, जिससे एक चमकदार और टिकाऊ मिश्र धातु बनती है।
52. साबुनीकरण से आप क्या समझते हैं ? व्याख्या करें। यह एस्टरीकरण से किस प्रकार भिन्न है ? (5 अंक)
साबुन उच्च अणुभार वाले कार्बनिक वसीय अम्लों के सोडियम या पोटैशियम लवण है। साबुनीकरण की क्रिया में वनस्पति तेल या वसा एवं कॉस्टिक सोडा या कॉस्टिक पोटाश के जलीय घोल को गर्म करके रासायनिक प्रतिक्रिया द्वारा साबुन का निर्माण होता है एवं ग्लिसरॉल मुक्त होता है।

एस्टीकरण में अम्ल तथा अल्कोहल से अभिक्रिया द्वारा एस्टर तथा जल बनते हैं| उदाहरणस्वरूप ऐसीटिक एवं एथिल अल्कोहल की अभिक्रिया से एस्टर एथिल एसीटेड का बनना ऐस्टीकरण है| साबुनीकरण बनाम एस्टरीकरण
साबुनीकरण और एस्टरीकरण के बीच अंतर
विशेषता साबुनीकरण एस्टरीकरण
मुख्य अभिकारक एस्टर (वसा/तेल) और क्षार कार्बोक्सिलिक अम्ल और अल्कोहल
उत्पाद साबुन (कार्बोक्सिलेट लवण) और ग्लिसरॉल एस्टर और जल
प्रक्रिया का प्रकार एस्टर का जल-अपघटन कार्बोक्सिलिक अम्ल और अल्कोहल का संघनन
उद्देश्य साबुन का निर्माण एस्टर का निर्माण
उत्प्रेरक मजबूत क्षार अम्ल उत्प्रेरक (जैसे सल्फ्यूरिक अम्ल)
53. ऑक्सीजन गैस के एक अणु के दो परमाणुओं के बीच कितने आबंध पाए जाते हैं ? (1 अंक)

सही उत्तर: (B) 2

  • (A) 1
  • (B) 2
  • (C) 3
  • (D) कोई आबंध नहीं
54. उच्च वसीय अम्लों के सोडियम लवण कहलाते हैं (1 अंक)

सही उत्तर: (C) साबुन

  • (A) रबर
  • (B) प्लास्टिक
  • (C) साबुन
  • (D) अपमार्जक
55. निम्नलिखित में से कार्बोनिल समूह का संकेत कौन है ? (1 अंक)

सही उत्तर: (C) > CO

  • (A) - CHO
  • (B) -COOH
  • (C) > CO
  • (D) - O -
56. निम्नलिखित कार्बनिक यौगिकों में कौन-सा यौगिक ऐल्काइन है ? (1 अंक)

सही उत्तर: (C) एसीटिलीन

  • (A) एथीन
  • (B) मेथेन
  • (C) एसीटिलीन
  • (D) क्लोरोफॉर्म
57. एल्केन का सामान्य सूत्र क्या है ? (1 अंक)

सही उत्तर: (B) CₙH₂ₙ₊₂

  • (A) CₙH₂ₙ
  • (B) CₙH₂ₙ₊₂
  • (C) CₙH₂ₙ₋₂
  • (D) इनमें से कोई नहीं
58. कार्बन हाइड्रोजन से संयोग कर बनाता है (1 अंक)

सही उत्तर: (C) हाइड्रोकार्बन

  • (A) अम्लराज
  • (B) हैलोजन
  • (C) हाइड्रोकार्बन
  • (D) आयनिक यौगिक
59. अमोनिया के एक अणु में नाइट्रोजन एवं हाइड्रोजन के परमाणुओं का अनुपात है (1 अंक)

सही उत्तर: (B) 1 : 3

  • (A) 3 : 1
  • (B) 1 : 3
  • (C) 2 : 1
  • (D) 1 : 2
60. पेंटेन जिसका अणुसूत्र C₅H₁₂, है, के कितने संरचना समावयवी संभव हैं ? (1 अंक)

सही उत्तर: (C) 3

  • (A) 5
  • (B) 4
  • (C) 3
  • (D) 2
61. क्या ब्रोमोपेंटेन के संरचनात्मक समावयवी संभव है? यदि हाँ, तो इनके संरचना सूत्र एवं नाम लिखें। (2 अंक)
हाँ, ब्रोमोपेंटेन के संरचनात्मक समावयवी संभव हैं, और वे 1-ब्रोमोपेंटेन, 2-ब्रोमोपेंटेन, और 3-ब्रोमोपेंटेन हैं। ये संरचनात्मक समावयवी समान आणविक सूत्र रखते हैं, लेकिन इनमें ब्रोमीन परमाणु की स्थिति भिन्न होती है।

संरचना सूत्र और नाम:

1. 1-ब्रोमोपेंटेन
संरचना सूत्र:
विवरण: इस यौगिक में, ब्रोमीन परमाणु कार्बन श्रृंखला के पहले कार्बन से जुड़ा होता है।

2. 2-ब्रोमोपेंटेन
संरचना सूत्र:
विवरण: यहाँ, ब्रोमीन परमाणु कार्बन श्रृंखला के दूसरे कार्बन से जुड़ा होता है।

3. 3-ब्रोमोपेंटेन
संरचना सूत्र:
विवरण: इस समावयवी में, ब्रोमीन परमाणु कार्बन श्रृंखला के तीसरे कार्बन से जुड़ा होता है।
62. कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) की इलेक्ट्रॉन बिन्दु संरचना दर्शाएँ। (2 अंक)
अणु में दो द्विबंध है तथा प्रत्येक ऑक्सीजन परमाणु पर 2 जोड़ी बिना साझा किये इलेक्ट्रॉन है। में सभी परमाणुओं का अष्टक (octet ) है।

uploaded image
63. अपमार्जक क्या है ? उदाहरण दें। (2 अंक)
अपमर्जाक साबुन से भिन्न प्रकार का रासायनिक पदार्थ है जो सफाई के कार्य में प्रयुक्त होता है। इसे साबुनरहित साबुन भी कहते हैं। यह सफाई के लिए साबुन से अच्छा पदार्थ है। यह शीघ्र ही घुल जाता है तथा कठोर जल के साथ अविलेय कैल्सियम अथवा मैग्नीशियम लवण नहीं बनाता। अतः, कठोर जल के साथ भी अपमार्जक खूब झाग देता है तथा सफाई का कार्य इससे आसानी से किया जा सकता है। अपमार्जक में साबुन से ज्यादा आर्द्रता गुण पाया जाता है।

सोडियम लौरिल सल्फेट तथा सोडियम पैराडोडेसिल बेंजीन सल्फोनेट कुछ प्रमुख अपमार्जक उदाहरण हैं
64. पोटैशियम की परमाणु संख्या 19 है। इसकी संयोजकता क्या है ? (1 अंक)

सही उत्तर: (A) 1

  • (A) 1
  • (B) 2
  • (C) 3
  • (D) 4
65. फ्लोरिन की परमाणु संख्या क्या है ? (1 अंक)

सही उत्तर: (A) 9

  • (A) 9
  • (B) 19
  • (C) 29
  • (D) 39
66. ऑक्सीजन का परमाणु भार क्या है ? (1 अंक)

सही उत्तर: (C) 16

  • (A) 8
  • (B) 12
  • (C) 16
  • (D) 18
67. बोरॉन एवं ऐलुमिनियम आवर्त सारणी के किस वर्ग के तत्व हैं ? (1 अंक)

सही उत्तर: (C) 13

  • (A) 10
  • (B) 17
  • (C) 13
  • (D) 3
68. कैल्सियम की परमाणु संख्या क्या है ? (1 अंक)

सही उत्तर: (C) 20

  • (A) 12
  • (B) 18
  • (C) 20
  • (D) 25
69. मेंडलीव की आवर्त सारणी में वर्गों की संख्या कितनी है ? (1 अंक)

सही उत्तर: (B) 9

  • (A) 10
  • (B) 9
  • (C) 8
  • (D) 7
70. बोरोन का परमाणु भार क्या है ? (1 अंक)

सही उत्तर: (B) 11

  • (A) 10
  • (B) 11
  • (C) 12
  • (D) 13
71. कार्बन आवर्त सारणी के किस वर्ग का सदस्य है ? (1 अंक)

सही उत्तर: (D) 14

  • (A) 3
  • (B) 13
  • (C) 4
  • (D) 14
72. आवर्त सारणी के लघु आवर्त और दीर्घ आवर्त क्या हैं ? उनकी संख्या लिखें। (2 अंक)
आवर्त सारणी के पहले तीन आवर्तों को लघु आवर्त कहते हैं, और बाद के चार आवर्तों को दीर्घ आवर्त कहते हैं. लघु आवर्तों की संख्या 3 है (पहला, दूसरा, और तीसरा), जबकि दीर्घ आवर्तों की संख्या 4 है (चौथा, पाँचवाँ, छठा, और सातवाँ).

लघु आवर्त:

पहला आवर्त: इसमें केवल दो तत्व होते हैं: हाइड्रोजन और हीलियम .
दूसरा आवर्त: इसमें आठ तत्व होते हैं.
तीसरा आवर्त: इसमें भी आठ तत्व होते हैं.

दीर्घ आवर्त:

चौथा आवर्त: इसमें 18 तत्व होते हैं.
पाँचवाँ आवर्त: इसमें भी 18 तत्व होते हैं.
छठा आवर्त: इसमें 32 तत्व होते हैं और यह आवर्त सारणी के सबसे लंबे आवर्तों में से एक है.
सातवाँ आवर्त: यह आवर्त अभी भी अपूर्ण है और इसमें भी बहुत से तत्व होते हैं, जिसमें लैंथेनॉइड्स और ऐक्टिनॉइड्स शामिल हैं.
और PYQ + solutions — App खोलें