यूपी बोर्ड (UPMSP) · Class 10 · भौतिक विज्ञान · 2023
भौतिक विज्ञान 2023 — पिछले वर्ष का पेपर (हल सहित)
Pathyacharya app डाउनलोड करेंप्रश्न और हल (75)
1. एक उत्तल दर्पण की फोकस दूरी 30 सेमी है। दर्पण के सम्मुख 5 सेमी लम्बी वस्तु दर्पण से 30 सेमी दूरी पर रखी है। प्रतिबिम्ब की स्थिति, आकार एवं प्रकृति ज्ञात कीजिए। (5 अंक)
2. एक अवतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या 10 सेमी है। इसके सामने एक वस्तु 15 सेमी दूरी पर रखी है। प्रतिबिम्ब की स्थिति बताइए तथा इसका किरण आरेख बनाइए। (5 अंक)
3. किरण आरेख का उपयोग करके अवतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिम्ब की स्थिति एवं प्रकृति लिखिए - (i) वक्रता केन्द्र और फोकस के बीच। (5 अंक)
4. किरण आरेख का उपयोग करके अवतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिम्ब की स्थिति एवं प्रकृति लिखिए - (ii) ध्रुव और फोकस के बीच। (5 अंक)
5. उत्तल दर्पण द्वारा उसके ध्रुव और अनन्त के बीच रखे एक बिम्ब (वस्तु) के प्रतिबिम्ब का बनने वाला नामांकित किरण आरेख बनाइए तथा बने हुए प्रतिबिम्ब के गुण बताइए। (5 अंक)
6. एक अवतल दर्पण से किसी वस्तु का आभासी प्रतिबिम्ब प्राप्त करने के लिए किरण आरेख बनाइए। इस दर्पण का कोई एक उपयोग लिखिए। (5 अंक)
7. अपनी कार या बाइक के पीछे आने वाले वाहनों को देखने के लिए आप किस प्रकार का दर्पण प्रयोग करेंगे? कारण सहित बताइए। बनने वाला प्रतिबिम्ब वास्तविक होगा या आभासी ? (अथवा) वाहनों में उत्तल दर्पण का उपयोग क्यों किया जाता है? (5 अंक)
8. अवतल दर्पण के दो उपयोग लिखिए। (5 अंक)
9. एक मोटर बाइक के हैण्डिल पर 4 मीटर वक्रता त्रिज्या वाला उत्तल दर्पण लगा है। उसके पीछे कोई दूसरा मोटर बाइक सवार जब उससे 8 मीटर की दूरी पर है तो उस समय पहले वाले बाइक सवार के दर्पण में दूसरे का प्रतिबिम्ब कितनी दूरी पर दिखेगा? किरण आरेख बनाकर भी समझाइए । (5 अंक)
10. किसी अवतल दर्पण द्वारा आभासी, सीधा तथा आवर्धित (बड़ा) प्रतिबिम्ब बनता है। बिम्ब की स्थिति होगी- (1 अंक)
सही उत्तर: ध्रुव व फोकस के बीच
11. गोलीय दर्पण कितने प्रकार के होते हैं? इनके नाम लिखिए। किसी गोलीय दर्पण के वक्रता केन्द्र एवं मुख्य अक्ष की परिभाषा दीजिए। (2 अंक)
12. एक अवतल दर्पण से किसी वस्तु का आभासी प्रतिबिम्ब प्राप्त करने के लिए किरण आरेख बनाइए। इस दर्पण का कोई एक उपयोग लिखिए। (2 अंक)
13. वाहनों में उत्तल दर्पण को पश्च-दृश्य दर्पण के रूप में वरीयता क्यों देते हैं? (अथवा) कारों में पश्च-दृश्य दर्पण के लिए कौन-से प्रकार का दर्पण प्रयोग करते हैं? हम इसे क्यों वरीयता देते हैं? (2 अंक)
14. 5.0 सेमी लम्बाई की कोई वस्तु 30 सेमी वक्रता त्रिज्या के किसी दर्पण के सामने 20 सेमी दूरी पर रखी गयी है। प्रतिबिम्ब की स्थिति, प्रकृति तथा आकार ज्ञात कीजिए। (2 अंक)
15. किसी उत्तल लेन्स द्वारा बने प्रतिबिम्ब हेतु किरण आरेख बनाइए तथा प्रतिबिम्ब के आकार पर टिप्पणी भी कीजिए, जब वस्तु (i) अनन्त एवं $2f$ के बीच स्थित हो, (ii) वस्तु लेन्स से $2f$ दूरी पर हो। (5 अंक)
16. 3 सेमी की वस्तु उत्तल लेन्स के मुख्य अक्ष के लम्बवत् रखी है। लेन्स की फोकस दूरी 30 सेमी और लेन्स से वस्तु की दूरी 10 सेमी है। प्रतिबिम्ब की स्थिति, आकार एवं प्रकृति ज्ञात कीजिए। क्या हम इस प्रतिबिम्ब को पर्दे पर देख सकते हैं? (5 अंक)
17. 3 सेमी की वस्तु उत्तल लेन्स के मुख्य अक्ष के लम्बवत् रखी है। लेन्स की फोकस दूरी 30 सेमी और लेन्स से वस्तु की दूरी 10 सेमी है। प्रतिबिम्ब की स्थिति, आकार एवं प्रकृति ज्ञात कीजिए। (5 अंक)
18. एक अवतल लेन्स प्रयोग में आता है- (1 अंक)
सही उत्तर: निकट दृष्टि-दोष को दूर करने के लिए चश्मों में,
19. एक लेन्स की क्षमता $-2.5$ डायोप्टर है। लेन्स की फोकस दूरी तथा प्रकृति है- (1 अंक)
सही उत्तर: 40 सेमी; अवतल,
20. किसी भी लेन्स की क्षमता की इकाई होती है- (1 अंक)
सही उत्तर: प्रति मीटर,
21. प्रकाश की चाल माध्यम (1) व माध्यम (2) में क्रमशः $v_1$ तथा $v_2$ हों तब माध्यम (1) का अपवर्तनांक माध्यम (2) के सापेक्ष होता है- (1 अंक)
सही उत्तर: $v_2/v_1$
22. किसी भी लेन्स की क्षमता की इकाई होती है (1 अंक)
सही उत्तर: प्रति मीटर
23. किसी वस्तु का आवर्धित काल्पनिक प्रतिबिम्ब बन सकता है (1 अंक)
सही उत्तर: (a) और (c) दोनों
24. एक प्रकाश किरण किसी लेन्स के भीतर स्थित किसी बिन्दु से बिना किसी विचलन के गुजर जाती है। वह बिन्दु लेन्स का होगा (1 अंक)
सही उत्तर: प्रकाशिक केन्द्र
25. एक अवतल लेन्स प्रयोग में आता है (1 अंक)
सही उत्तर: (c) निकट दृष्टि-दोष दूर करने के लिए चश्मों में
26. अपवर्तन के क्या नियम हैं? (2 अंक)
27. वस्तु अभिसारी लेन्स के सामने फोकस (F) और प्रकाशिक केन्द्र (O) के बीच रखी हो। (2 अंक)
28. वस्तु फोकस (F') और फोकस की दोगुनी दूरी (2F') के बीच रखी हो प्रतिबिम्बों की प्रकृति भी बताइए। (2 अंक)
29. निकट दृष्टि दोष से पीड़ित एक व्यक्ति अधिक से अधिक 100 मीटर की दूरी तक ही देख सकता है। गणना कीजिए कि सही दृष्टि के लिए अर्थात् अनन्त दूरी तक देख सकने के लिए उसे किस प्रकृति एवं किस फोकस दूरी के लेन्स का प्रयोग करना होगा? किरण आरेख भी बनाइए। (5 अंक)
30. किसी शब्दकोष में पाए छोटे अक्षरों को पढ़ते समय आप निम्न में से कौन-सा लेन्स पसन्द करेंगे? (1 अंक)
सही उत्तर: 5 सेमी फोकस दूरी का एक उत्तल लेन्स
31. मानव नेत्र के जिस भाग पर किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब बनता है, वह होता है (1 अंक)
सही उत्तर: दृष्टि पटल
32. एक व्यक्ति दूर स्थित वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देखने में असमर्थ है। उसके नेत्र में दोष होगा (1 अंक)
सही उत्तर: निकट दृष्टि दोष
33. किसी $4$ ओम प्रतिरोधक में प्रति सेकण्ड $100$ जूल ऊष्मा उत्पन्न हो रही है। प्रतिरोधक के सिरों पर विभवान्तर ज्ञात कीजिए। (5 अंक)
34. ओम का नियम क्या हैं? इसकी व्याख्या, सम्बन्धित विद्युत परिपथ बनाकर कीजिए। यह भी बताइए, कि एक विद्युत चालक का प्रतिरोध किन-किन बातों पर निर्भर करता है। (5 अंक)
35. 400 वाट का बल्ब 200 वोल्ट के विद्युत स्त्रोत से जुड़ा है। बल्ब केवल 5 मिनट उपयोग में लाया जाता है। बल्ब में प्रवाहित धारा तथा इसमें उत्पन्न ऊष्मा की मात्रा ज्ञात कीजिए। (5 अंक)
36. दो चालक तार जिनके पदार्थ, लम्बाई तथा व्यास समान हैं, किसी विद्युत परिपथ में पहले श्रेणीक्रम में और फिर पार्श्वक्रम में संयोजित किए जाते हैं। श्रेणीक्रम और पार्श्वक्रम संयोजन में उत्पन्न ऊष्माओं का अनुपात क्या होगा? (1 अंक)
सही उत्तर: 1:4
37. लघु परिपथ के समय परिपथ में विद्युत धारा का मान (1 अंक)
सही उत्तर: बहुत अधिक बढ़ जाता है
38. किसी विद्युत चालक का प्रतिरोध निम्नलिखित में से किस बात पर निर्भर नहीं करता? (1 अंक)
सही उत्तर: चालक के पदार्थ का घनत्व
39. कब चार विद्युत चालकों का समायोजन बनाने पर उनका परिणामी प्रतिरोध न्यूनतम होगा? (1 अंक)
सही उत्तर: सभी को समानान्तर क्रम (पार्श्व क्रम) में जोड़ा जाए
40. अत्यधिक उच्च प्रतिरोध वाला पदार्थ कहलाता है (1 अंक)
सही उत्तर: विद्युतरोधी
41. विद्युत शक्ति की इकाई है (1 अंक)
सही उत्तर: वाट
42. किसी विद्युत केतली में प्रवाहित धारा तीन गुनी कर देने पर केतली में उत्पन्न ऊष्मा की मात्रा हो जाएगी (1 अंक)
सही उत्तर: नौ गुनी
43. किसी परिपथ में लगे विभवान्तर को स्थिर रखते हुए परिपथ के प्रतिरोध को तिगुना कर दिया जाता है। परिपथ में धारा हो जाएगी (1 अंक)
सही उत्तर: (d) एक-तिहाई
44. किसी मकान में 200 वोल्ट पर विद्युत आपूर्ति की जाती है। मकान में 100 ओम और 200 ओम प्रतिरोध के दो विद्युत बल्ब प्रतिदिन 1 घण्टा प्रयोग में आते हैं। प्रतिदिन विद्युत ऊर्जा की खपत होगी (1 अंक)
सही उत्तर: (b) 600 वाट घण्टा
45. किसी विद्युत परिपथ में 2 ओम, 4 ओम और 6 ओम के तीन प्रतिरोध श्रेणीक्रम में जुड़े हैं। परिपथ में 2 ऐम्पियर की धारा प्रवाहित हो रही है। प्रत्येक प्रतिरोध के सिरों के बीच विभवान्तर क्रमशः होंगे (1 अंक)
सही उत्तर: (a) 4 वोल्ट, 8 वोल्ट, 12 वोल्ट
46. विद्युत परिपथ में विद्युत-शक्ति का सही सूत्र है (1 अंक)
सही उत्तर: (b) $P = i^2R$
47. एक विद्युत केतली से होकर प्रवाहित विद्युत धारा को दुगुना कर दिया जाता है। उत्पन्न ऊष्मा हो जाएगी (1 अंक)
सही उत्तर: चार गुनी
48. ओम का नियम लिखिए। (2 अंक)
49. किसी तार के प्रतिरोध को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो कारकों का उल्लेख कीजिए। (2 अंक)
50. * नामांकित आरेख खींचकर किसी विद्युत जनित्र का मूल सिद्धान्त तथा कार्यविधि स्पष्ट कीजिए। इसमें ब्रुशों का क्या कार्य है? (5 अंक)
51. * एक विद्युत मोटर का कार्यकारी सिद्धान्त क्या है? इसकी रचना एवं कार्यविधि का चित्र बनाकर स्पष्ट वर्णन कीजिए (5 अंक)
52. * परिवर्ती विद्युत धारा जनित्र का कार्यकारी सिद्धान्त क्या है? इसकी रचना एवं कार्यविधि का चित्र बनाकर वर्णन कीजिए। (5 अंक)
53. किसी सीधे धारावाही तार के कारण उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा ज्ञात करने के लिए मैक्सवेल के कार्क-स्क्रू नियम को परिभाषित कीजिए। (5 अंक)
54. किसी उर्ध्वाधर धारावाही चालक के कारण उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं को दर्शाइए। (5 अंक)
55. किसी प्रदत्त क्षेत्र में एक समान चुम्बकीय क्षेत्र को प्रदर्शित कीजिए। (5 अंक)
56. *विद्युत चुम्बकीय प्रेरण का अर्थ समझाइए। (5 अंक)
57. किसी प्रत्यावर्ती धारा जनित्र की संरचना का नामांकित आरेख बनाकर उसकी कार्यविधि को समझाइए। (5 अंक)
58. विद्युत चुम्बकीय प्रेरण का अर्थ समझाइए। किसी कुण्डली में प्रेरित विद्युत धारा उत्पन्न करने के लिए किन्हीं दो विधियों का उल्लेख कीजिए। प्रेरित विद्युत धारा की दिशा ज्ञात करने के लिए फ्लेमिंग के दाएँ हाथ का नियम लिखिए। (5 अंक)
59. विद्युत मोटर का क्या उपयोग है? किसी विद्युत मोटर की रचना, कार्य सिद्धान्त तथा कार्यविधि का मोटर में नामांकित चित्र की सहायता से वर्णन कीजिए। (5 अंक)
60. विद्युत-चुम्बकीय प्रेरण से आप क्या समझते हैं? किसी परिपथ में उत्पन्न प्रेरित धारा का मान किन-किन बातों पर निर्भर करता है? प्रेरित धारा की दिशा ज्ञात करने के लिए प्रयुक्त नियम का नाम तथा नियम लिखिए। दैनिक जीवन में इस परिघटना का व्यावहारिक अनुप्रयोग बताइए। (6) (5 अंक)
61. *विद्युत जनित्र का नामांकित परिपथ चित्र बनाइए और इसके सिद्धान्त तथा कार्यविधि की व्याख्या कीजिए। (5 अंक)
62. किसी चुम्बकीय क्षेत्र में धारावाही चालक पर लगने वाले बल को बढ़ाने के लिए दो उपाय बातइए। इस प्रभाव पर कार्य करने वाले एक उपकरण का नाम बताइए। नामांकित चित्र की सहायता से फ्लेमिंग के बाएँ हाथ का नियम बताइए। (5 अंक)
63. विद्युत धारा उत्पन्न करने की युक्ति को कहते हैं (1 अंक)
सही उत्तर: जनित्र
64. एक विद्युत धारावाही चालक के कारण उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा ज्ञात करने के लिए निम्नलिखित में से किस नियम की सहायता लेते हैं? (1 अंक)
सही उत्तर: फ्लेमिंग के दाएँ हाथ का नियम
65. किसी विद्युत धारावाही सीधी लम्बी परिनालिका के भीतर चुम्बकीय क्षेत्र (1 अंक)
सही उत्तर: (b) सभी बिन्दुओं पर समान होता है
66. भारत में प्रत्यावर्ती धारा (ए.सी.) आपूर्ति की आवृत्ति है (1 अंक)
सही उत्तर: (b) 50 हर्ट्ज
67. एक विद्युत-चुम्बक का क्रोड बनाने के लिए सबसे अधिक उपयुक्त पदार्थ है (1 अंक)
सही उत्तर: मुलायम लोहा
68. विद्युत मोटर एक उपकरण है, जो परिवर्तित करता है (1 अंक)
सही उत्तर: विद्युत ऊर्जा को यान्त्रिक ऊर्जा में
69. चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं के किन्हीं दो गुणों का उल्लेख कीजिए। (2 अंक)
70. किसी विद्युत जनित्र द्वारा विद्युत उत्पादन में किस प्रकार की ऊर्जा का उपयोग होता है? (2 अंक)
71. भारत में आपूर्ति किए जाने वाले प्रत्यावर्ती धारा शक्ति की आवृत्ति क्या होती है? (2 अंक)
72. वैकल्पिक (गैर-परम्परागत) या नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से आप क्या समझते हैं? किन्हीं तीन नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का विस्तार से वर्णन कीजिए। (5 अंक)
73. किस देश को 'पवनों का देश' कहा जाता है? (1 अंक)
सही उत्तर: डेनमार्क
74. नवीकरणीय ऊर्जा का एक पर्यावरण-हितैषी स्रोत है (1 अंक)
सही उत्तर: पवन ऊर्जा