यूपी बोर्ड (UPMSP) · Class 10 · भौतिक विज्ञान · 2024
भौतिक विज्ञान 2024 — पिछले वर्ष का पेपर (हल सहित)
Pathyacharya app डाउनलोड करेंप्रश्न और हल (88)
1. एक 10 सेमी फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण से कितनी दूरी पर एक वस्तु रखी जाये, ताकि उसका 5 गुना बड़ा प्रतिबिम्ब बने, जबकि प्रतिबिम्ब वास्तविक हो । प्रतिबिम्ब की स्थिति भी ज्ञात कीजिए। (5 अंक)
2. एक 3 सेमी ऊँचाई की वस्तु एक अवतल दर्पण से 8 सेमी की दूरी पर रखी है जो 4.5 सेमी ऊँचाई का आभासी प्रतिबिम्ब बनाता है। प्रतिबिम्ब की स्थिति तथा दर्पण की फोकस दूरी ज्ञात कीजिए। (5 अंक)
3. उत्तल दर्पण की फोकस दूरी के लिए सूत्र लिखिए। उत्तल दर्पण के कोई दो उपयोग लिखिए। (5 अंक)
4. एक मोटर बाइक के हैण्डिल पर 4 मीटर वक्रता त्रिज्या वाला उत्तल दर्पण लगा है। उसके पीछे कोई दूसरा मोटर बाइक सवार जब उससे 8 मीटर की दूरी पर है तो उस समय पहले वाले बाइक सवार के दर्पण में दूसरे का प्रतिबिम्ब कितनी दूरी पर दिखेगा? किरण आरेख बनाकर भी समझाइए । (5 अंक)
5. किसी वस्तु का आभासी एवं आकार में बड़ा प्रतिबिम्ब बनाने के लिए कौन-से दर्पण का प्रयोग करना चाहिए? (1 अंक)
सही उत्तर: अवतल,
6. उत्तल दर्पण से प्रतिबिम्ब सदैव बनता है- (1 अंक)
सही उत्तर: ध्रुव व फोकस के बीच
7. वाहनों में उत्तल दर्पण को पश्च-दृश्य दर्पण के रूप में वरीयता क्यों देते हैं? (अथवा) कारों में पश्च-दृश्य दर्पण के लिए कौन-से प्रकार का दर्पण प्रयोग करते हैं? हम इसे क्यों वरीयता देते हैं? (2 अंक)
8. अवतल लेन्स के सम्मुख विभिन्न स्थितियों में रखी वस्तु के लेन्स द्वारा बने प्रतिबिम्बों को स्थिति, आकार तथा प्रकृति आरेख खींचकर बताइए। (अथवा) अवतल लेन्स से किसी वस्तु के प्रतिबिम्ब बनने का किरण आरेख बनाइए। (5 अंक)
9. (i) अभिसारी किरणों के मार्ग में अवतल लेन्स रखने पर किरणें लेन्स से 20 सेमी पीछे अक्ष पर फोकस होती हैं। (ii) लेंस की अनुपस्थिति में, ये किरणें कहाँ फोकस होती हैं? लेन्स की फोकस दूरी 30 सेमी है। (5 अंक)
10. 2 सेमी लम्बी वस्तु, 20 सेमी फोकस दूरी के उत्तल लेन्स के सम्मुख मुख्य अक्ष के लम्बवत् रखी है। लेन्स से वस्तु की दूरी 30 सेमी है। प्रतिबिम्ब की स्थिति तथा प्रकृति ज्ञात कीजिए। (5 अंक)
11. जल तथा काँच में प्रकाश की चाल क्रमशः $2.25 \times 10^{8}$ मी/से तथा $2.0 \times 10^{8}$ मी/से हैं। निम्नलिखित अपवर्तनांक की गणना कीजिए (i) पानी के सापेक्ष काँच का (ii) वायु के सापेक्ष काँच का। (5 अंक)
12. एक अभिसारी लेन्स की फोकस दूरी 20 सेमी है। इस लेन्स की क्षमता होगी- (1 अंक)
सही उत्तर: +5.0 D
13. एक लेन्स से 0.2 मीटर दूर रखी वस्तु के आभासी प्रतिबिम्ब का आवर्धन 0.5 है। यह लेन्स होगा - (1 अंक)
सही उत्तर: 0.2 मीटर फोकस दूरी का अवतल लेन्स,
14. जब प्रकाश किरणें एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाने पर अभिलम्ब से दूर हटती हैं तो वह - (1 अंक)
सही उत्तर: सघन माध्यम से विरल माध्यम में 'जाती हैं,
15. एक उत्तल लेन्स की फोकस दूरी 15 सेमी है। इससे 30 सेमी की दूरी पर स्थित वस्तु का प्रतिबिम्ब बनेगा- (1 अंक)
सही उत्तर: 30 सेमी पर वस्तु के दूसरी ओर वास्तविक, उल्टा, वस्तु के आकार का,
16. एक लेन्स वस्तु के स्थिति विशेष के लिए आभासी, सीधा तथा आवर्धित प्रतिबिम्ब बनाता है। लेन्स होगा- (1 अंक)
सही उत्तर: उत्तल,
17. 10 सेमी फोकस दूरी का एक उत्तल लेन्स, एक वस्तु के बराबर आकार का वास्तविक प्रतिबिम्ब बनाता है। वस्तु और इसके प्रतिबिम्ब के बीच की दूरी होगी- (1 अंक)
सही उत्तर: 40 सेमी।
18. किस लेन्स से वस्तु का प्रतिबिम्व आभासी, सीधा और वस्तु से छोटा बनता है? (1 अंक)
सही उत्तर: अवतल लेन्स,
19. जब प्रकाश किरणें एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाने पर अभिलम्ब से दूर हटती हैं, तो वह (1 अंक)
सही उत्तर: सघन माध्यम से विरल माध्यम में जाती हैं
20. एक उत्तल लेन्स की फोकस दूरी 15 सेमी है। इससे 30 सेमी की दूरी पर स्थित वस्तु का प्रतिबिम्ब बनेगा (1 अंक)
सही उत्तर: 30 सेमी पर वस्तु के दूसरी ओर वास्तविक, उल्टा तथा वस्तु के आकार का
21. एक लेन्स से 0.2 मीटर दूर रखी वस्तु के आभासी प्रतिबिम्ब का आवर्धन 0.5 है। यह लेन्स होगा (1 अंक)
सही उत्तर: 0.2 मीटर फोकस दूरी का अवतल लेन्स
22. आकाश के नीले रंग दिखने का कारण होता है (1 अंक)
सही उत्तर: प्रकीर्णन
23. प्रकाश की चाल अधिकतम होती है (1 अंक)
सही उत्तर: निर्वात् में
24. किसी वस्तु का आभासी एवं आकार में बड़ा प्रतिबिम्ब बनाने के लिए कौन-से लेन्स का प्रयोग करना चाहिए? (1 अंक)
सही उत्तर: (a) उत्तल
25. एक लेन्स वस्तु के स्थिति विशेष के लिए आभासी, सीधा तथा आवर्धित प्रतिबिम्ब बनाता है। लेन्स होगा (1 अंक)
सही उत्तर: उत्तल
26. 10 सेमी फोकस दूरी का एक उत्तल लेन्स, एक वस्तु के बराबर आकार का वास्तविक प्रतिबिम्ब बनाता है। वस्तु और इसके प्रतिबिम्ब के बीच की दूरी होगी (1 अंक)
सही उत्तर: 40 सेमी
27. एक अभिसारी लेन्स की फोकस दूरी 20 सेमी है। इस लेन्स की क्षमता होगी (1 अंक)
सही उत्तर: + 5.0 D
28. जब एक श्वेत प्रकाश किरण किसी त्रिकोणीय काँच के प्रिज्म की सतह पर गिरती है, तो यह प्रिज्म से निर्गत होने पर अलग-अलग विचलन से विभिन्न रंगों में विभाजित हो जाती है। किस रंग के लिए विचलन न्यूनतम होता है? (1 अंक)
सही उत्तर: पीला
29. निम्न में से कौन-सा लेन्स छोटे अक्षरों को पढ़ने के लिए उपयोग में लाना चाहिए? (1 अंक)
सही उत्तर: 10 सेमी फोकस दूरी का उत्तल लेन्स
30. किस लेन्स से वस्तु का प्रतिबिम्ब आभासी, सीधा और वस्तु से छोटा बनता है? (1 अंक)
सही उत्तर: अवतल लेन्स
31. प्रकाश के किस घटना के कारण आकाश नीला दिखाई पड़ता है? (1 अंक)
सही उत्तर: प्रकीर्णन
32. एक लेन्स की क्षमता + 2 डायोप्टर है। इसकी फोकस दूरी सेमी में कितनी होगी? (1 अंक)
सही उत्तर: + 50
33. उत्तल लेन्स के दो उपयोग लिखिए। (2 अंक)
34. 2 सेमी लम्बी वस्तु 20 सेमी फोकस दूरी के उत्तल लेन्स के सम्मुख मुख्य अक्ष के लम्बवत् रखी है। लेन्स से वस्तु की दूरी 30 सेमी है। प्रतिबिम्ब की स्थिति तथा प्रकृति ज्ञात कीजिए। (2 अंक)
35. एक उत्तल लेन्स की फोकस दूरी 50 सेमी है। उस वस्तु के प्रतिबिम्ब की स्थिति बताइए जो लेन्स से 25 सेमी की दूरी पर अक्ष के लम्बवत् है तथा प्रतिबिम्ब का आवर्धन भी ज्ञात कीजिए। (2 अंक)
36. जल तथा काँच में प्रकाश की चाल क्रमशः $2.25 \times 10^8$ मी/से तथा $2.0 \times 10^8$ मी/से हैं। जल के सापेक्ष काँच के अपवर्तनांक की गणना कीजिए। (2 अंक)
37. जल तथा काँच में प्रकाश की चाल क्रमशः $2.25 \times 10^8$ मी/से तथा $2.0 \times 10^8$ मी/से हैं। वायु के सापेक्ष काँच के अपवर्तनांक की गणना कीजिए। (2 अंक)
38. एक उत्तल लेन्स की फोकस दूरी 50 सेमी है। उस वस्तु के प्रतिबिम्ब की स्थिति बताइए, जो लेन्स से 25 सेमी की दूरी पर अक्ष के लम्बवत् है तथा प्रतिबिम्ब का आवर्धन भी ज्ञात कीजिए। (2 अंक)
39. अवतल लेन्स से किसी वस्तु के प्रतिबिम्ब बनने का किरण आरेख बनाइए। (2 अंक)
40. निकट-दृष्टि दोष से पीड़ित एक व्यक्ति अधिक-से-अधिक 80 मीटर की दूरी तक ही देख सकता है। गणना कीजिए कि सही दृष्टि के लिए अर्थात् अनन्त दूरी तक वस्तु देख सकने के लिए उसे किस प्रकृति तथा किस फोकस दूरी के लेन्स का प्रयोग करना चाहिए? (5 अंक)
41. नेत्र के दीर्घ-दृष्टि दोष तथा इसके संशोधन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। (5 अंक)
42. दूर-दृष्टिदोष (दीर्घ-दृष्टिदोष) के निवारण में कौन-सा लेन्स प्रयुक्त होता है? (1) (1 अंक)
सही उत्तर: उत्तल लेन्स
43. दूर-दृष्टिदोष (दीर्घ-दृष्टिदोष) के निवारण में कौन-सा लेन्स प्रयुक्त होता है? (1 अंक)
सही उत्तर: उत्तल लेन्स
44. आकाश के नीले रंग दिखने का कारण होता है (1 अंक)
सही उत्तर: (c) प्रकीर्णन
45. नेत्र लेन्स की फोकस दूरी में परिवर्तन किया जाता है (1 अंक)
सही उत्तर: पक्ष्माभी माँसपेशियों द्वारा
46. स्वच्छ आकाश के नीले रंग के लिए उत्तरदायी प्रकाशिकीय घटना है (1 अंक)
सही उत्तर: प्रकीर्णन
47. तारों के टिमटिमाने का कारण है (1) (1 अंक)
सही उत्तर: वायुमण्डलीय अपवर्तन
48. $2\Omega$, $3\Omega$ तथा $6\Omega$ की तीन प्रतिरोधों को किस प्रकार जोड़ा जाए, ताकि (i) $4\Omega$ तथा (ii) $1\Omega$ का तुल्य प्रतिरोध प्राप्त हो? (5 अंक)
49. दिए गए परिपथ में, (i) कुल प्रतिरोध, (ii) सेल से प्रवाहित धारा तथा (iii) $0.8\Omega$ प्रतिरोध के सिरों पर विभवान्तर ज्ञात कीजिए।

(5 अंक)
50. ऐम्पियर-सेकण्ड किसका मात्रक है? (1 अंक)
सही उत्तर: आवेश का
51. $R_1$ व $R_2$ प्रतिरोधों के दो तार समान्तर क्रम में जोड़े जाते हैं। इनका तुल्य प्रतिरोध होगा (1 अंक)
सही उत्तर: $\frac{R_1 \times R_2}{R_1 + R_2}$
52. यदि तीन विभिन्न मानों के प्रतिरोधों को श्रेणीक्रम समायोजन में जोड़ा जाए, तो उन सभी में निश्चित रूप से एक ही मान होगा (1 अंक)
सही उत्तर: प्रत्येक प्रतिरोध में प्रवाहित होने वाली विद्युत धारा का
53. किसी विद्युत परिपथ में, किसी प्रतिरोध के सिरों के बीच विभवान्तर की इकाई होती है (1 अंक)
सही उत्तर: वोल्ट
54. किसी विद्युत बल्ब पर 440 वाट, 220 वोल्ट अंकित है। बल्ब फिलामेंट का प्रतिरोध होगा (1 अंक)
सही उत्तर: 110 ओम
55. किसी पदार्थ के $l$ लम्बाई तथा $A$ परिच्छेद क्षेत्रफल के तार का प्रतिरोध 4 ओम है। इसी पदार्थ के अन्य तार की लम्बाई $2l$ तथा परिच्छेद क्षेत्रफल $\frac{A}{2}$ हो, तो उसका प्रतिरोध होगा (1 अंक)
सही उत्तर: $16\Omega$
56. निम्नलिखित में कौन किसी परिपथ में वैद्युत शक्ति को प्रदर्शित नहीं करता है? (1 अंक)
सही उत्तर: $IR^2$
57. कॉलम I में दी गई मात्रकों का सुमेलन (matching), कॉलम II में दी गई भौतिक राशियों से कर सही विकल्प चुनिए|

(1 अंक)
सही उत्तर: A-(ii), B-(iii), C-(i), D-(iv)
58. एक चालक में 10 ऐम्पियर की धारा प्रवाहित होती है। इसके संगत 2 सेकण्ड में प्रवाहित होने वाले आवेश की मात्रा कितनी होगी? (1 अंक)
सही उत्तर: 20 कूलॉम
59. $2\Omega$, $3\Omega$ तथा $5\Omega$ के प्रतिरोधों को श्रेणीक्रम में जोड़ा गया है। यदि संयोजन के दोनों सिरों पर 30 वोल्ट का विभवान्तर लगा है, तो प्रत्येक प्रतिरोध के सिरों के बीच विभवान्तर ज्ञात कीजिए। (2 अंक)
60. नीचे दिए गए परिपथ चित्र में 10 ओम, 40 ओम, 20 ओम, 30 ओम और 60 ओम के पाँच प्रतिरोध दिखाए गए अनुसार 18 वोल्ट की एक बैटरी से जुड़े हैं

गणना कीजिए
(i) परिपथ का कुल प्रतिरोध (ii) परिपथ में प्रवाहित कुल विद्युत धारा (iii) बिन्दुओं A और B के बीच विभवान्तर (2 अंक)
61. किसी प्रतिरोधक में धारा प्रवाहित करने पर वोल्टमीटर तथा अमीटर को कैसे जोड़ते हैं? (2 अंक)
62. घरेलू विद्युत वितरण में प्रयुक्त तारों के (i) नाम, (ii) कार्य तथा (iii) आवरण के रंग को लिखिए। (5 अंक)
63. धारावाही चालक के कारण उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र किन-किन कारकों पर निर्भर करता है? चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा ज्ञात करने के लिए प्रयुक्त नियम का नाम लिखकर उसे स्पष्ट कीजिए। (5 अंक)
64. घरेलू विद्युत वितरण परिपथ में प्रयुक्त निम्नलिखित तारों की कार्यप्रणाली एवं आवरण (विद्युत-रोधन) के रंग लिखिए (i) जीवित (विद्युत्मय) तार (ii) भू-सम्पर्क तार (iii) उदासीन तार (5 अंक)
65. (i) फ्लेमिंग के बाएँ हाथ का नियम तथा (ii) दाहिने हाथ के अंगुष्ठ नियम को स्पष्ट कीजिए। यह किन भौतिक राशियों की दिशा को ज्ञात करने में प्रयुक्त होते हैं? (5 अंक)
66. फ्लेमिंग के बाएँ हाथ का नियम क्या है? (5 अंक)
67. चुम्बकीय क्षेत्र में रखे विद्युत धारावाही चालक पर लगने वाला बल किन-किन कारकों पर निर्भर करता है? (5 अंक)
68. घरेलू विद्युत परिपथ की व्यवस्था को चित्र बनाकर स्पष्ट रूप से समझाइए। (6) (5 अंक)
69. किसी चुम्बकीय क्षेत्र में धारावाही चालक पर लगने वाला बल किन-किन कारकों पर निर्भर करता है? (5 अंक)
70. चुम्बक तथा धारावाही परिनालिका में अन्तर स्पष्ट कीजिए। (5 अंक)
71. धारावाही चालक से सम्बद्ध चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा ज्ञात करने के लिए दक्षिण-हस्त अंगुष्ठ नियम लिखिए। सीधे धारावाही चालक द्वारा उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं को दर्शाइए। (5 अंक)
72. घरेलू विद्युत परिपथ में प्रयुक्त तारों के नाम तथा आवरण तारों के रंग लिखिए। (5 अंक)
73. एक-समान चुम्बकीय क्षेत्र में धारावाही चालक पर बल किन-किन बातों पर निर्भर करता है? इस बल की दिशा ज्ञात करने का नियम लिखिए। (5 अंक)
74. एक धारावाही वृत्ताकार लूप के कारण उत्पन्न चुम्बकीय बल रेखाओं का पैटर्न बनाइए। (5 अंक)
75. विद्युत चुम्बक क्या होता है? इसके दो उपयोग लिखिए। (5 अंक)
76. विद्युत चुम्बक एक स्थायी चुम्बक से कैसे भिन्न होता है? (5 अंक)
77. निम्नलिखित नियमों का उल्लेख नामांकित चित्र की सहायता से कीजिए। निम्नलिखित की सहायता से किस भौतिक राशि की दिशा ज्ञात की जाती है? (i) फ्लेमिंग के बाएँ हाथ का नियम (ii) दक्षिण हस्त अंगुष्ठ का नियम। (5 अंक)
78. चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता का मात्रक है (1 अंक)
सही उत्तर: न्यूटन/ऐम्पियर-मीटर
79. एक चुम्बकीय क्षेत्र में, क्षेत्र के लम्बवत् स्थित, विद्युत धारावाही चालक पर लगने वाले बल की दिशा होती है (1 अंक)
सही उत्तर: इन दोनों दिशाओं के लम्बवत्
80. किसी धारावाही परिनालिका को स्वतन्त्रतापूर्वक लटकाने पर सदैव स्थिर होगी (1 अंक)
सही उत्तर: उत्तर-दक्षिण में
81. किसी धारावाही चालक के कारण उससे $r$ दूरी पर स्थित किसी बिन्दु पर उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र होता है (1 अंक)
सही उत्तर: $r$ के व्युत्क्रमानुपाती
82. फ्यूज तार को निम्नलिखित घरेलू विद्युत वितरण के किस तार के श्रेणीक्रम में जोड़ा जाता है? (1 अंक)
सही उत्तर: जीवित तार
83. किसी छड़ चुम्बक के चारों ओर चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं का चित्र बनाकर दिखाइए। (2 अंक)
84. धारावाही परिनालिका के कारण, चुम्बकीय क्षेत्र किन-किन कारकों पर निर्भर करता है? (2 अंक)
85. फ्लेमिंग के बाएँ हाथ का नियम क्या है? (2 अंक)
86. चुम्बकीय क्षेत्र में रखे धारावाही चालक पर लगने वाला बल किन-किन कारकों पर निर्भर करता है? (2 अंक)
87. घरेलू विद्युत परिपथ में कितने तार प्रयुक्त होते हैं? प्रत्येक के नाम तथा आवरण के रंग लिखिए। (2 अंक)
88. यदि शक्ति, कार्य तथा समय के मात्रक को क्रमशः $x_1, x_2, x_3$ से प्रदर्शित किया जाए, तो निम्नलिखित में कौन-सा सम्बन्ध सही है? (1 अंक)
सही उत्तर: $x_1 \cdot x_3 = x_2$